फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध कन्या गोचर 2026: भद्र राजयोग से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, हर काम में होंगे सफल

Wed, 09 Sep 2026 12:07 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 09 Sep 2026 12:07 PM IST
सार

Bhadra Raj Yog In Kanya Rashi 2026: 26 सितंबर 2026 तक भद्र राजयोग का संयोग बना रहेगा। इस अवधि में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। जातकों को विदेश यात्रा से लेकर व्यापार विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।
 

विज्ञापन
Bhadra Raj Yog in kanya rashi these zodiac will get more Benefit Till 26 September
भद्र राजयोग - फोटो : अमर उजाला

Bhadra Raj Yog In Kanya Rashi 2026: बुध कन्या में गोचर कर चुके हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं। ऐसे में बुध के अपनी ही राशि में प्रवेश करने से पंचमहापुरुष योगों में से एक भद्र राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ और कल्याणकारी माना गया है। इसके प्रभाव से जातकों को विशेष लाभ, मान-सम्मान और सफलता मिलने के साथ व्यापार में भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, 26 सितंबर तक भद्र राजयोग का प्रभाव रहेगा। ऐसे में तब तक कुछ राशियों के जातकों का भाग्य पलट सकता है और उन्हें कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।


बुधादित्य राजयोग 2026: सूर्य और बुध बनाएंगे खास युति, 10 दिनों तक इन 4 राशि के लिए रहेंगे आर्थिक उन्नति के योग

Bhadra Raj Yog in kanya rashi these zodiac will get more Benefit Till 26 September
भद्र राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। सफलता पाने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल होते दिखाई देंगे। पैतृक धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भी आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आप पहले से अधिक प्रभावी रहने वाले हैं। वाणी से लोग प्रसन्न हो सकते हैं। लंबे समय से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बुध के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार होने और कई तरह के लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
ग्रहण योग 2026 प्रभाव: 9 से 11 सितंबर तक मेष सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट, भारी पड़ सकती है लापरवाही
अमावस्या की रात खतरनाक विष योग, 11 सितंबर से 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Bhadra Raj Yog in kanya rashi these zodiac will get more Benefit Till 26 September
भद्र राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दौरान नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जो करियर को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। यह समय मेहनत को सफलता में बदलने वाला हो सकता है। पारिवारिक जीवन और सुख-सुविधाओं पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। जिम्मेदारी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा का संयोग भी बन सकता है।
11 सितंबर को राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र का गोचर, इन राशियों के मिलेंगे लाभ के सुनहरे मौके

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhadra Raj Yog in kanya rashi these zodiac will get more Benefit Till 26 September
भद्र राजयोग - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन भी मधुर और प्रेमपूर्ण बना रहेगा। काम के दौरान अचानक रुकावटें आने से तनाव बढ़ सकता है। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आप कोई नई तकनीक या कौशल सीख सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

इन राशियों को सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से मिलेगा अपार धन और भाग्य का साथ, जानें क्या आपकी राशि है ?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed