फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुद्धि और व्यापार के दाता बुधदेव होंगे उदय; इन राशियों के करियर-कारोबार में मिल सकता है ऊंचा मुकाम

Wed, 09 Sep 2026 02:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Sep 2026 02:56 PM IST
सार

बुद्धि और संचार के कारक ग्रह बुध 14 सितंबर 2026 को रात 2 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि में उदय होंगे।  जिससे कुछ राशि वालों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
budh uday 2026 mercury rise in kanya rashi positive impact on these zodiac signs
बुधदेव होंगे उदय - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, गणना और संचार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुधदेव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह होते हैं।  अगर कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति को शिक्षा, व्यापार, कारोबार और नौकरी में उपलब्धि हासिल होती है। बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह होते हैं। 14 सितंबर 2026 को बुध अपनी उच्च राशि कन्या में उदय होंगे, जिससे कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पंचांग के अनुसार 14 सितंबर 2026 को बुध रात 2 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि में उदय होंगे। बुध का कन्या राशि में उदय होना बहुत खास रहने वाला होगा। बुध के उदय होने कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान नौकरी, व्यापार, आर्थिक मामलों और नई योजनाएं प्रभावी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह भाग्यशाली राशियां। 

budh uday 2026 mercury rise in kanya rashi positive impact on these zodiac signs
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
  • - कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। 
  • - करियर-कारोबार में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। 
  • - नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कई तरह के सुनहरे अवसर मिलने के योग हैं। 
  • - कारोबार में नई योजना बड़े ही काम की होगी और व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 
  • - धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। 
budh uday 2026 mercury rise in kanya rashi positive impact on these zodiac signs
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
  • - मकर राशि वालों के लिए बुध का उदय होना आर्थिक मोर्चे पर सकारात्मक बदलाव ला सकता है। 
  • - लंबे समय से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और नौकरी में प्रमोशन के मिलने की संभावना है। 
  • - कारोबार में आपको नए तरह के संपर्कों का लाभ मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
  • - जीवन में कई तरह का सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। 

बुधादित्य राजयोग 2026: सूर्य और बुध बनाएंगे खास युति, 10 दिनों तक इन 4 राशि के लिए रहेंगे आर्थिक उन्नति के योग

विज्ञापन
विज्ञापन
budh uday 2026 mercury rise in kanya rashi positive impact on these zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
  • - बुध का उदय होना सिंह राशि वालों के लिए उनके करियर में नए-नए रास्ते खोल सकता है।
  • - आपकी नेतृत्व क्षमता में प्रगति होगी और जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छी खबरें मिल सकती है। 
  • - व्यापार में कोई डील आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी। अच्छे मुनाफे के योग बन रहे हैं। 
  • - संतान की तरफ से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। 

लकी राशियां: 18 सितंबर तक इन राशियों के लिए चमत्कारी रहेगा समय, भाग्य का खुलेगा द्वार

विज्ञापन
budh uday 2026 mercury rise in kanya rashi positive impact on these zodiac signs
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
  • - वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का उदय होना बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला होगा। 
  • - कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
  • - कारोबार में नई तरह की रणनीति आपके लिए अच्छी और शानदार रहेगी। 
  • - पिछले दिनों से आर्थिक परेशानियों से जो लोग जूझ रहे थे उनको धन लाभ के अवसर में वृद्धि होगी। 
  • - इस दौरान आपके अधूरे काम पूरे होंगे और नई योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। 

बुध कन्या गोचर 2026: भद्र राजयोग से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, हर काम में होंगे सफल

ग्रहण योग 2026 प्रभाव: 9 से 11 सितंबर तक मेष सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट, भारी पड़ सकती है लापरवाही


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed