मेष राशिफल ( Aries Horoscope 2022)
Aries Horoscope 2022: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर (Aries Career Horoscope 2022)
वर्ष का शुरूआती समय आपके लिए व्यवसाय और नौकरी के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत आपको पाॉजिटिव ऊर्जा से भरे रखेगी। व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। नए क्षेत्रों में निवेश करने से आपको इस वर्ष लाभ हो सकता है। व्यवसाय के संबंध में नए विचारों में आपकी रुचि हो सकती है। इस वर्ष विदेश यात्रा का भी मौका हासिल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से होने वाली धोखाधड़ी और परेशानियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं इस वर्ष बनने और कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय मध्य मई से अक्टूबर तक का होगा। वहीं नवंबर और दिसंबर का महीना आपकी ऊर्जा को धीमा कर सकता है। इस दौरान आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
आपके लिए साल की शुरुआत काफी शुभ रहने वाली है। बृहस्पति और शनि के चतुर्थ भाव पर संयुक्त दृष्टि है, इसलिए मेष जातकों के परिवार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। साल के अंत तक घर में कुछ शुभ कार्य भी हो सकते हैं जो आपको खुश रख सकते हैं। मई से लेकर अगस्त तक की अवधि परिवारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है। सितंबर से लेकर नवंबर के बीच आपको पिता की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी पड़ेगी। विवाहित जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती हैं, इसलिए आपसी तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता इस वर्ष भर बनी रहेगी।
आर्थिक दृष्टि से जनवरी से अप्रैल तक का समय शुभ परिणाम देगा। इस समय अवधि में आप आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद कर सकते हैं या फिर इस दौरान आपको किसी तरीके का आर्थिक लाभ भी हो सकता है, लेकिन अप्रैल के प्रारंभ से ही राहु आपकी राशि में होंगे या समय आपके लिए संभलकर चलने का रहेगा। कोई भी व्यापार या व्यवसाय साझेदारी में करने से पहले आपको अच्छी तरीके से विचार कर लेना चाहिए।
विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत में थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। साल की शुरुआत में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, क्योंकि ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष जातकों का शैक्षणिक जीवन वर्ष की शुरुआत से यानी जनवरी से मार्च तक मिश्रित परिणाम देगा और फिर जुलाई से नवंबर तक छात्रों को जीवन में फलदायी परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह इस वर्ष दी जाती है।