Libra Horoscope 2022: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष आपके करियर में काफी अनुकूल फल मिलने की उम्मीद से इस वर्ष की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते क्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। साल का दूसरा भाग करियर के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है इसलिए सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध रखने की सलाह दी जाती है। जो लोग नौकरी या काम बदलने का विचार हैं, उन्हें अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले और नई नौकरी में शामिल होने से पहले उचित विश्लेषण और शोध कर लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारिक रूप से या वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा और आप व्यापार में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
परिवारिक जीवन
साल का प्रारंभ पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी कारण अपने घर से दूर जाना पड़ेगा इसके साथ ही काम की अधिकता के चलते परिवारिक पूरी या परिवार में सामंजस्य की कुछ कमी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में मनमुटाव संभव है, लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध भाग परिवारिक संबंधों के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा जीतने वाला है। आपके परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा और आप उनके अच्छा महसूस करेंगे। आप में से कुछ लोग अपने घर को बेहतर बनाने और अपने परिवार को खुश रखने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जिससे यह और अधिक आकर्षक हो जाएगा।
आर्थिक स्थिति
वर्ष के शुरुआत आपके आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल से सितंबर तक का समय आपको धन लाभ की प्राप्ति के लिए बहुत उत्तम कहा जाएगा। उसके साथ ही कुछ खर्चे संभव है और विशेष तौर से सितंबर के महीने में आप दिल खोलकर खर्च करते नजर आएंगे। ऐसे में आपको अपने धन को संचय करने और अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता पड़ेगी अन्यथा आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।
परीक्षा-प्रतियोगिता
इस समय आप का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा जिससे आप अपना अच्छा प्रदर्शन कर अपने शिक्षकों का दिल जीत पाने में सफल होंगे यदि आप कुछ शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे परंतु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस समय भी अपनी मेहनत जारी रखने होगी।