धनु राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope Predictions 2022)
Sagittarius Horoscope 2022: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
करियर
इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। आपके सहकर्मी और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको भरपूर सहयोग करते दिखाई देंगे। इस समय आपको अपने करीबियों से करियर में प्रगति करने तथा लगातार आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आपकी तरक्की होगी तथा धन लाभ होगा। अप्रैल महीने के बाद स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आप नया काम शुरू कर सकते हैं, खास करके यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का महीना सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा नवंबर माह में आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।
पारिवारिक जीवन
धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करेंगे परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही परिवार के जिम्मेदार व्यक्ति होने के कारण आपको सभी लोगों की मदद करनी चाहिए और उनके साथ हर मोड़ पर खड़े रहना चाहिए। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव होगा। पारिवारिक जीवन के लिए एक अच्छा वर्ष साबित होने की संभावना है और आप इस वर्ष प्रेरक अनुभवों से गुजर सकते हैं जो आपको चीजों को एक बहुत ही नए दृष्टिकोण से देखने में मदद कर सकता है।
आर्थिक स्थिति
धनु जातकों के आर्थिक जीवन में यह वर्ष कई परिवर्तन लेकर आने वाला है। वर्ष का प्रारंभ कुछ परेशानी से भरा रहेगा। लेकिन अप्रैल से अक्टूबर तक का समय बेहद शुभ साबित होगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। साथ ही किसी जोखिम भरे व्यवसाय में पैसा लगाने से भी बचें।
शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के जातकों को भरपूर सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपको अपने मेहनत का विशेष फल मिलेगा क्योंकि वर्ष के प्रारंभ में राहु आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान होने पर आपको आपकी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता देगा यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए अप्रैल से जून के मध्य और फिर सितंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है।