फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer Horoscope 2022: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

Mon, 27 Dec 2021 06:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Dec 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal and horoscope for cancer prediction kark rashifal 2022 in hindi know all about cancer rashifal for 2022
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
 कर्क राशि Cancer Horoscope Predictions 2022:

कर्क राशि के व्यक्ति बहुत अधिक संवेदनशील होते हैं। इस राशि के लोग घर-परिवार से बहुत अधिक मोह रखने वाले होते हैं। भावनात्मक रुप से स्वयं को सुरक्षित बनाए रखने के कारण ये अपनी भावनाओं को सावधानी के साथ प्रस्तुत करते हैं। आपके लिए यह कहा जा सकता है कि आप अपने रिश्तों और परिवार के लिए ही जीते हैं। दूसरों का पालन-पोषण करने के लिए ही इनका जन्म हुआ होता है। बहुत सारे जज्बात और भावनाओं से भरे रहते हैं। 
yearly horoscope 2022 varshik rashifal and horoscope for cancer prediction kark rashifal 2022 in hindi know all about cancer rashifal for 2022
राशि
करियर (Cancer Career Horoscope 2022)
करियर के हिसाब से यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी आप अपने प्रयासों से उन्नति प्राप्त करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आप जिस क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो आपको इसमें सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत इतनी अनुकूल नहीं होगी और सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और ध्यान एकाग्र करना पड़ सकता है। लेकिन साल के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके सप्तम भाव में शनि की स्थिति के कारण इस वर्ष सभी जातकों के व्यावसायिक क्षेत्र में औसतन परिणाम ही हासिल होगा। अपने व्यवसाय में अप्रत्याशित सफलता की उम्मीद न करें, केवल कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के दम पर ही इस वर्ष आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
yearly horoscope 2022 varshik rashifal and horoscope for cancer prediction kark rashifal 2022 in hindi know all about cancer rashifal for 2022
rashifal 2021 - फोटो : अमर उजाला

परिवार
इस वर्ष परिवारिक जीवन में आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से आपको परिवार के सुख में कमी महसूस होगी साथ ही परिवार का सहयोग प्राप्त करने में आपको परेशानी होगी जिससे आपका निजी जीवन तनावग्रस्त रहेगा वही कार्य की अधिकता के कारण भी आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। साल के उत्तरार्ध में संतान को लेकर चल रही कोई भी चिंता पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस वर्ष नवविवाहितों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal and horoscope for cancer prediction kark rashifal 2022 in hindi know all about cancer rashifal for 2022
cancer sign

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा हालांकि साल के शुरुआत कुछ कमजोर रह सकती है ऐसे में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए जितना संभव हो अपने धन का संचय का प्रयास करें। अप्रैल के पश्चात स्थितियों में कुछ परिवर्तन आएगा। साथ ही सरकारी क्षेत्र से आपको धन लाभ हो सकता है किंतु खर्चों में नियंत्रण रखने की आवश्यकता पूरे वर्ष रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार साबित होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अगर लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां भी आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन सलाह दी जाती है कि निवेश को लेकर सतर्क रहें क्योंकि इस साल आपके खर्चे काफी ज्यादा होने वाले हैं।

विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal and horoscope for cancer prediction kark rashifal 2022 in hindi know all about cancer rashifal for 2022
राशि

परीक्षा-प्रतियोगिता
कर्क राशि के छात्रों के लिए वर्ष की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जनवरी से अप्रैल का समय विद्यार्थियों के लिए प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको यह भी सलाह दी जाती है कि इस वर्ष के दौरान अपनी पढ़ाई में ध्यान न खोएं या किसी भी बात से विचलित न हों। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले कर्क राशि के जातकों को अप्रैल के बाद जब मीन राशि में बृहस्पति गोचर करेगा, तभी छात्रों को बिना किसी व्याकुलता के ध्यान केंद्रित करने में सफलता मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed