Guru Gochar 2025: साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसमें गुरु का भी गोचर होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति सभी ग्रहों में सबसे खास और असरकारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह होते हैं और गुरु का राशि परिवर्तन करीब एक साल बाद होता है। अभी गुरु वृषभ राशि में मौजूद है और साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। साल 2025 में गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही खास रहेगा, क्योंकि साल 2025 में गुरु तीन गुना अधिक चाल से गति करेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी कहा जाता है। गुरु के अतिचारी होने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे, कर्क राशि में गुरु उच्च के हो जाएंगे और साल के अंत में 5 दिसंबर को फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के साल 2025 में अतिचारी होने की वजह से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में गुरु के गोचर से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।
{"_id":"676a6d03c3fd1f4cc8040a8c","slug":"horoscope-2025-guru-gochar-jupiter-transit-in-mithun-and-kark-rashi-good-for-these-zodiac-sign-2024-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2025 में गुरु 12 साल बाद मिथुन और कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए शुभ संकेत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साल 2025 में गुरु 12 साल बाद मिथुन और कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए शुभ संकेत
Wed, 25 Dec 2024 06:32 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:32 AM IST
सार
2025 में गुरु तीन गुना अधिक चाल से गति करेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी कहा जाता है। गुरु के अतिचारी होने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
guru gochar 2025: गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह होते हैं और गुरु का राशि परिवर्तन करीब एक साल बाद होता है।
- फोटो : अमर उजाला
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
साल 2025 में देवगुरु बृहस्तपति का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभफलदायी साबित होगा। गुरु बृहस्पति का साल 2025 में गोचर आपकी राशि के नवम और द्वादश भाव के स्वामी होकर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। गुरु के अतिचारी होने की वजह से यह आपके नवम, बारहवें, एकादश और सप्तम भाव का फल देंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। जीवन में अपार धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपके अधूरे पड़े कामों में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होने के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा।

गुरु गोचर 2025: गुरु का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा बड़ा शुभ, पूरी होंगी हर एक इच्छाएं
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
साल 2025 में गुरु का राशि परिवर्तन आपके सातवें भाव में होगा। यहां से गुरु आपके एकादश, पहले और तीसरे भाव पर अपनी द्दष्टि रखेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन होने से आपको अच्छा लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके और प्रमोशन के योग बन रहे हैं और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा चारो तरफ होगी। जब अक्तूबर माह में गुरु का गोचर कर्क राशि में होगा तब यह आपके अष्टम भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

नए साल में धनु और मीन समेत पलटेगा इन राशियों का भाग्य, देवगुरु बृहस्पति 3 बार करेंगे राशि परिवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
साल 2025 में गुरु का तीन बार राशि परिवर्तन होना और फिर अतिचारी होना कुंभ राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। साल 2025 में गुरु का मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से पंचम भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको संतान का सुख और अच्छा-खासा धन लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को खूब सफलता मिलने के योग हैं।
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025