Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में कुछ ग्रह ऐसे होते हैं जिनकी चाल में बदलाव होने से सभी राशियों के जातकों के जीवन में काफी प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव करते हैं। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति 04 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 01 बजकर 46 मिनट पर बुधदेव की राशि मिथुन राशि में मार्गी होंगे। शनि के बाद देवगुरु बृहस्पति दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो एक से दूसरे राशि में प्रवेश करने में काफी समय लेते हैं। गुरु एक राशि राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं, इस तरह से एक राशि चक्र का पूरा एक चक्कर लगाने में काफी समय लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के मुताबकि हर वर्ष देवगुरु बृहस्पति करीब 4 महीनों तक वक्री यानी उल्टी चाल से चलते हैं। ज्योतिष में मार्गी होने का मतलब ग्रह उल्टी चाल से फिर सीधी चाल से आगे बढ़ने से होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को जीव, ज्ञान, विद्या, आध्यात्म, धर्म, संतान, सुख-सौभाग्य और विवाह के कारक होते हैं। जब भी गुरु अपनी मार्गी चाल यानी सीधी चाल में होते हैं तो कई तरह की सकारात्मकता ऊर्जा और अवसर लेकर आते हैं। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं गुरु के मिथुन राशि में मार्गी होने से किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
Guru Margi 2025: 04 फरवरी को गुरु होंगे मिथुन राशि में मार्गी, इन पांच राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 02 Feb 2025 04:21 PM IST
सार
देवगुरु बृहस्पति 04 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 01 बजकर 46 मिनट पर बुधदेव की राशि मिथुन राशि में मार्गी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन