Rahu-Venus conjunction 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 की शुरुआत में शुक्र और राहु एक साथ आएंगे। राहु और शुक्र मित्र ग्रह हैं। ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के अनुकूल हैं। जब प्रेम, रोमांस, वित्त, संबंध, कलात्मक दृष्टिकोण, विलासिता, आराम, जीवनसाथी, विवाह के ग्रह, प्रवर्धन राहु ग्रह के साथ मिल जाते हैं, तो ये सभी गुण चिन्ह, घर और दृष्टि के आधार पर अलग-अलग -अलग दिशाओं में प्रवर्धित होने लगते हैं इसलिए ज्योतिषियों का कहना है कि यह युति लाभकारी होती है। इन दोनों ग्रहों की युति से व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इन दोनों ग्रहों का योग विपरीत राजयोग का निर्माण करता है। राहु यदि शुक्र के साथ हो तो शुभ फल देता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 28 जनवरी 2025 को सुबह 7:12 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में राहु और शुक्र की युति हो जाएगी। राहु को दैत्यराज शुक्र का शिष्य माना जाता है इसलिए शुक्र के साथ आने से राहु का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा। इस युति का लाभ तीन राशि के जातकों को मिलेगा। आइए जानें ये तीन राशियां कौन सी हैं।
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
वार्षिक राशिफल 2025
2 of 4
shukra rahu yuti 2025
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि के 10वें भाव में राहु और शुक्र की युति रहेगी। जिससे आपको कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं उसमें आपको प्रसिद्धि मिलेगी। कम मेहनत से अधिक फल मिलेगा। नये साल की शुरुआत वाकई अच्छी होगी। आर्थिक उन्नति के द्वार खुलेंगे। साथ ही विदेश जाने का सपना भी पूरा होगा। परिवार हर काम में आपका साथ देगा।
3 of 4
shukra rahu yuti 2025
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र और राहु की युति सप्तम स्थान में होगी। अत:यह युति शुभ प्रभाव देगी। यह प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम दिखाएगा। पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक स्तर पर चल रहे वाद-विवाद भी समाप्त होंगे। नौकरी में आशातीत सफलता और वेतन वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें दूर होंगी।
4 of 4
shukra rahu yuti 2025
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस राशि के छठे भाव में शुक्र और राहु एक साथ आ रहे हैं। इस वजह से वृश्चिक राशि के जातक शत्रु हानि से बच जायेंगे। पिछले कुछ दिनों से चल रहा शत्रु कष्ट दूर होगा। वहीं दूसरी ओर अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिलेगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपेक्षित सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।