Mercury Transit In Sagittarius: नया साल आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। नए साल में ग्रह गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ेगा। नए साल के पहले सप्ताह में ही बुध ग्रह भी धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। साल 2025 में जनवरी के पहले सप्ताह में ही बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर देंगे। बुध का गोचर 4 जनवरी की दोपहर में गुरु की राशि धनु में होगा। बुध के राशि बदलने से लोगों के करियर, कारोबार, शिक्षा आदि क्षेत्रों पर अच्छे-बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं बुध का यह गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद रह सकता है।
{"_id":"6767c07bf70790d9080bbee0","slug":"budh-gochar-2025-three-lucky-zodiac-signs-during-mercury-transit-in-new-year-know-benefits-2024-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2025: नए साल में बुधदेव बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2025: नए साल में बुधदेव बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ
Tue, 24 Dec 2024 06:17 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 24 Dec 2024 06:17 AM IST
सार
Mercury Transit 2025: साल 2025 में जनवरी के पहले सप्ताह में ही बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर देंगे। बुध का गोचर 4 जनवरी की दोपहर में गुरु की राशि धनु में होगा।
विज्ञापन
धनु राशि में बुध का गोचर
- फोटो : अमर उजाला
Mercury Transit In Sagittarius: नया साल आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। नए साल में ग्रह गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ेगा। नए साल के पहले सप्ताह में ही बुध ग्रह भी धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। साल 2025 में जनवरी के पहले सप्ताह में ही बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर देंगे। बुध का गोचर 4 जनवरी की दोपहर में गुरु की राशि धनु में होगा। बुध के राशि बदलने से लोगों के करियर, कारोबार, शिक्षा आदि क्षेत्रों पर अच्छे-बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं बुध का यह गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद रह सकता है।
धनु राशि में बुध का गोचर
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
बुध आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। यह घर शिक्षा, प्रेम और भावनाओं का प्रतीक है। बुध ग्रह तर्क के कर्क माना जाता है। पंचम भाव में इनकी उपस्थिति आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। कारोबारी अपनी बातों के जादू से लोगों को आकर्षित करना जानते हैं। इसलिए साल की शुरुआत में आप कोई लाभ का सौदा कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, वे शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकेंगे। इस राशि के लोगों को कमाई के नए मौके भी मिलेंगे। इस राशि के लोगों के निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।
धनु राशि में बुध का गोचर
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध आपके घर के वातावरण को खुशियों से भर देता है। आपको अपने छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान आपके साहस में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर समझदारी से बात करने से आपके बॉस पर असर पड़ सकता है। अगर आप अपना काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। तुला राशि वालों को कला और अभिनय जैसे क्षेत्रों में भी सफलता मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सामाजिक स्तर पर मशहूर लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह बहुत अच्छा समय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धनु राशि में बुध का गोचर
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
बुध आपके लाभ भाव में संचार करेगा। बुध का यह गोचर आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि करेगा। इस दौरान आप जटिल कार्य भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। इस समय आप परिवार में कोई शुभ कार्य भी कर सकते हैं। अगर पैसा निवेश किया है तो कुछ लोगों को इसका फायदा मिलने की संभावना है। कारोबारी विदेश से जुड़े कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कुंभ राशि वालों की इस समय यात्राएं भी सफल रहेंगी। इसके अलावा नया साल आपको दोस्तों और रोमांटिक पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका भी देगा। बुध के गोचर से इस राशि के विद्यार्थियों को भी लाभ होगा। सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।