फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2026 के अंत तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजरें, सेहत-धन और करियर को लेकर रहेंगे परेशान

Thu, 10 Sep 2026 12:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:33 PM IST
सार

Shani Meen Rashi Gochar Impact: ज्योतिषियों के अनुसार, शनि के प्रभाव से आने वाले महीनों में कुछ राशियों को सेहत, धन और करियर से जुड़े मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यात्रा और निवेश को लेकर भी जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस अवधि में संभलकर आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन
Shani Meen Rashi Gochar negative Impact on zodiac sign in hindi
Shani Meen Rashi Gochar Impact - फोटो : अमर उजाला AI

Shani Meen Rashi Gochar Impact: शनि न्याय, अनुशासन और कर्मों के फलदाता माने जाते हैं। सभी ग्रहों में उनकी गति सबसे धीमी होती है, इसलिए उनका गोचर लंबे समय तक अपना असर दिखाता है। उनकी चाल में होने वाला बदलाव जातकों के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। वर्तमान में शनि गुरु की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान अन्य ग्रहों के साथ उनकी युति के साथ कुछ राशियों पर विशेष दृष्टि भी बनी हुई है। ज्योतिषियों के अनुसार, साल के अंत तक शनि का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। उन्हें सेहत, धन और करियर से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन लोगों को अपने फैसलों और आर्थिक मामलों में भी विशेष सतर्कता बरतनी पड़ सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Shani Meen Rashi Gochar negative Impact on zodiac sign in hindi
Shani Meen Rashi Gochar Impact - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों को विशेष तौर पर सावधानी रखनी होगी। इस दौरान धैर्य और संयम से काम करने पर आपको लाभ मिलता दिख रहा है। ज्योतिषियों की मानें, तो शनि का प्रभाव आपके प्रयासों को बढ़ा सकता है, जिसके कारण किसी काम को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय और मेहनत लग सकती है। सफलता प्राप्त करने से पहले आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय लगातार प्रयास करते रहें, तभी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
बुधादित्य राजयोग 2026: सूर्य और बुध बनाएंगे खास युति, 10 दिनों तक इन 4 राशि के लिए रहेंगे आर्थिक उन्नति के योग

Shani Meen Rashi Gochar negative Impact on zodiac sign in hindi
Shani Meen Rashi Gochar Impact - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। छोटी-सी भूल भी आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।  सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से नुकसान हो सकता है। निवेश करने से पहले परिवार के सदस्यों या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी न किसी बात को लेकर चिंता लगी रहेगी। 
हरतालिका तीज पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की महिलाओं के लिए खुलेंगे सौभाग्य और समृद्धि के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Meen Rashi Gochar negative Impact on zodiac sign in hindi
Shani Meen Rashi Gochar Impact - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को नए काम की शुरुआत, यात्रा या किसी महत्वपूर्ण फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। कामकाज में की गई छोटी-सी भूल भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। नौकरी से जुड़े मामलों में आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं।
17 सितंबर से सूर्य बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को धन और करियर में उठानी पड़ सकती है परेशानी
लकी राशियां: पूरे सितंबर इन 4 राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, करियर से प्रेम विवाह तक मिलेगी खुशखबरी
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed