Aaj Ka Rashifal 06 February: आज नवमी तिथि है और इस दिन कृत्तिका नक्षत्र और ब्रह्राा का शुभ संयोग बन रहा है। आज के दिन कुछ राशिवालों को करियर और कारोबार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। लाभ के नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। धन के निवेश के मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन छोटी-मोटी परेशानियों के लिए रहेगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हें चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 फरवरी का राशिफल।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी टेंशन में रहेंगे, लेकिन आप अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर भी पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप अपने बिजनेस के कामों में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की आप योजना बनाएंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपने कामों से अपने बॉस को काफी खुश रखेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी भूमि और वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपने यदि नौकरी को लेकर कहीं इंटरव्यू दिया था, तो वहां से आपको कोई कॉल आ सकती है। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी टेंशन बढ़ेगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती हैं। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपका प्रोत्साहन और बढ़ेगा। आपके कामों के लिए आप अपने बॉस से शाबाशी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों को तेज करना होगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपना ध्यान जरूरी कामों में लगाएं। किसी की कहीसुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। आप किसी नए घर की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।