फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि-राहु के दुर्लभ संयोग से इन राशि वालों के जीवन में आ सकता है महत्वपूर्ण बदलाव

Wed, 05 Feb 2025 03:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Feb 2025 03:52 PM IST
सार

राहु अभी मीन राशि में हैं और शनि कुछ दिनों बाद कुंभ राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि-राहु की मीन राशि में युति होने से कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। 

विज्ञापन
according to astrology shani and rahu conjunction in meen rashi these zodiac sign will be more benefits
shani rahu yuti 2025 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष स्थान होता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में जरूर होता है। जब किसी जातक का जन्म होता है तो उस समय ग्रहों की जैसी स्थिति होती है उसकी के आधार पर कुंडली का निर्माण होता है। सभी 9 ग्रह कुंडली के 12 भावों में कहीं न कहीं विराजमान अवश्य होते हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो जातकों के जीवन पर असर डालते हैं। ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए अपने मित्र और शुत्र की राशि में गोचर करते हुए युति करते हैं। आपको बता दें कि कुछ समय बाद शनि और राहु दो महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिससे युति का निर्माण होगा। आपको बता दें कि राहु अभी मीन राशि में हैं और शनि कुछ दिनों बाद कुंभ राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि-राहु की मीन राशि में युति होने से कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। 


according to astrology shani and rahu conjunction in meen rashi these zodiac sign will be more benefits
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि-राहु की युति अच्छा साबित हो सकती है। आपकी राशि में इन दोनों ही ग्रहों की युति ग्याहरवें भाव में बनेगा। यह भाव लाभ और इच्छापूर्ति का होता है। ऐसे में आपको अच्छा खासा धन लाभ और अन्य साधनों से फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। जो लोग इस समय जमीन-जायदाद में निवेश करना चाह रहे हैं उनको इसमें अच्छी सफलता और लाभ मिल सकता है। जो लोग व्यापार में हैं उनके लिए एक अच्छी डील आ सकती है। 

Shadashtak Yog 2025: सूर्य-मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन तीन राशियों को नौकरी में मिल सकता है लाभ

according to astrology shani and rahu conjunction in meen rashi these zodiac sign will be more benefits
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु-शनि की यह युति बहुत ही शुभ साबित हो सकती है। शनि-राहु की यह युति आपकी राशि से दशम भाव में बनेगा। ऐसे में आपको काम-धंधे में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। करियर में अच्छी कामयाबी और लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और व्यापार में अच्छी डील हासिल होगी। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

मार्गी हुए धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के तरक्की के प्रबल योग

विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology shani and rahu conjunction in meen rashi these zodiac sign will be more benefits
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि-राहु का दुर्लभ संयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। यह आपकी राशि से नवम भाव में यानी भाग्य के स्थान पर बनने जा रहा है। जिसे आपको करियर-कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। अचानक से अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार में आपकी कोई नई योजना फलीभूत हो सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि जागृति हो सकती है। 

Locker Vastu Tips: इस दिशा में रखेंगे तिजोरी तो खूब आएगा पैसा, जानिए वास्तु के नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed