फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2027 में इस एक राशि पर शुरू होगी परेशानियों का दौर और इनके शुरू होंगे अच्छे दिन

Thu, 17 Sep 2026 02:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Sep 2026 02:47 PM IST
सार

ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। साल 2027 में शनि राशि परिवर्तन करेंगे जो मीन से मेष राशि मे गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। 

विज्ञापन
shani horoscope 2027 shani gochar in mesh rashi start problem these zodiac sign
Shani Gochar Impact On Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

सभी ग्रहों में शनि को सबसे अनुशासित, संघर्ष और न्यायप्रिय ग्रह माना जाता है। शनि की चाल सभी ग्रहों में सबसे मंद गति रहती है, जिसके कारण शनि प्रभाव लंबे समय तक होता है। एक राशि में शनि करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद राशि बदलते हैं और इस तरह से शनि हर 30 साल बाद ही दोबारा उसी राशि में प्रवेश करते हैं। शनि अभी मीन राशि में हैं और आने वाले साल 2027 में शनि अपनी राशि बदलेंगे। जून 2027 में शनि का बड़ा परिवर्तन होगा, जिसमें शनि मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में गोचर करेंगे। शनि जब मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे कुछ राशियों के लिए अच्छा और कुछ के लिए परेशानियां शुरू हो सकती हैं। शनि के साल 2027 में राशि बदलने से मेष, वृषभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती रहेगी, वहीं कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। 

shani horoscope 2027 shani gochar in mesh rashi start problem these zodiac sign
वक्री शनि का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
साल 2027 में इस राशि पर शुरू होगी कई मुश्किलें
साल 2027 में शनि के राशि परिवर्तन करने से सबसे ज्यादा प्रभाव वृषभ राशि वालों के ऊपर देखने को मिलेगी। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। जिससे उनके जीवन में नौकरी से लेकर पारिवारिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का दौर शुरू हो जाएगा। इसके साल 2027 में कन्या और सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी, वहीं वृश्चिक और धनु राशि पर से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। वृषभ राशि वालों पर सबसे ज्यादा साढ़ेसाती का असर देखने को मिलेगा। सेहत में दिक्कतें, आर्थिक परेशानियों में वृद्धि और खर्चों में बढ़ोतरी होने लगेगी।

सुख और धन के दाता ग्रह शुक्र होंगे अस्त, इन राशियों के करियर-कारोबार में दिखेगा अच्छा और बड़ा बदलाव

shani horoscope 2027 shani gochar in mesh rashi start problem these zodiac sign
Shani Mesh Rashi Gochar 2027 - फोटो : अमर उजाला
इन दो राशियों को मिलेगी राहत और शुरू होगा अच्छा दौर
साल 2027 शनि के मेष राशि में गोचर करने से कुंभ राशि वालों पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। जिससे धन, मानसिक और पारिवारिक संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। वहीं कर्क राशि वालों को राहत मिलेगी। जिससे अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित हैं तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। 

बुधादित्य योग: कन्या राशि में सूर्य और बुध की शक्तिशाली युति, इन 6 राशियों को करियर और धन में होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
shani horoscope 2027 shani gochar in mesh rashi start problem these zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
शनि के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि वालों को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। धन प्राप्ति के कई तरह के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
shani horoscope 2027 shani gochar in mesh rashi start problem these zodiac sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि के लिए आने वाला समय रहेगा अच्छा
शनि के मेष राशि में गोचर करने से इसका सकारात्मक प्रभाव मकर राशि वालों पर भी दिखाई देना शुरू होगा। मकर राशि वालों पर पहले से ही साढ़ेसाती खत्म हो गई है जिससे आने वाला अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके बिगड़े काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed