03 January 2025 Rashifal: आज
पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 12:04 − 12:45 मिनट तक है। राहुकाल 11:08-12: 25 मिनट तक है। चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे।
आज के राशि की बात करें तो मेष राशि वालों को प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।। वृषभ राशि वालों के खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। । सिंह राशि वालो को संतान मनमाने व्यवहार के कारण समस्या होगी। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।
आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 03 जनवरी का राशिफल...
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का किसी व्यक्ति से यदि रिश्तों में कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। भाई-बहनों का पारिवारिक बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन आपको किसी बात को लेकर अपनी मनमर्जी चलाने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, इसलिए आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड रहेंगे तो इससे आपके काम बिगड़ेंगे।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। बिजनेस के कामों में आप कोई जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे गड़बड़ी हो सकती है। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो उसे मिलने में भी आपको आसानी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा अच्छा रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से खुशी होगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपको किसी इवेंट के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से आपको खुशी होगी।