Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 10 दिसंबर का राशिफल...
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपकी समस्याएं बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ना होगा, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आप जीवनसाथी से बेवजह उलझ सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको खुशी देगी। बिजनेस में भी आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपके आसपास में आपका किसी बात को लेकर बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका किसी नये घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी अपनी संपत्ति में इजाफा होने से आपको खुशी होगी। आपको किसी नई स्कीम का पता चल सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो इससे कोई नुकसान होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।