फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 अक्तूबर को शनि नक्षत्र परिवर्तन: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Sat, 12 Sep 2026 02:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 02:26 PM IST
सार

अक्तूबर माह में न्याय और कर्मफलदाता शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan 9 October Saturn Transit In Uttra Bhadrapada Nakshatra These Zodiac Sign People Goo
shani gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

सभी ग्रहों में शनि को क्रूर, सबसे धीमी चाल से चलने वाला और शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। शनि की धीमी चाल की वजह से इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय, आयु और अनुशासन का कारक ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसके अलावा शनि एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता हैं कि शनि अभी रेवती नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में यानी 9 अक्तूबर को नक्षत्र परिवर्तन करते हुए उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 अक्तूबर 2026 को शनि अपने ही नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, 11 दिसंबर तक मीन राशि में वक्री रहेंगे, फिर 11 दिसंबर को इसी नक्षत्र में वक्री चलें और 12 दिसंबर से लेकर 7 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में मार्गी होकर चलेंगे। आइए जानते हैं शनि के स्व नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 

Shani Nakshatra Parivartan 9 October Saturn Transit In Uttra Bhadrapada Nakshatra These Zodiac Sign People Goo
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
9 अक्तूबर को शनि के अपने नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने यह आपके आठवें भाव में होंगे। कुंडली का अष्टम भाव अच्छा नहीं माना जाता है। अष्टम भाव में शनि के होने से रोगों में वृद्धइ और धन हानि की संभावना रहती है। लेकिन जब शनि अपने स्व नक्षत्र में और अष्टम भाव में होते हैं अशुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। यहां पर शनि होकर विपरीत राजयोग का निर्माण करते हैं जिससे जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होते हैं। व्यापार में रुकावटें दूर होने लगती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है और इस दौरान कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। 

करियर राशिफल: वर्षों की मेहनत का मिलेगा फल, सितंबर में इन 5 राशियों को मिल सकता है करियर में बड़ा मौका
Shani Nakshatra Parivartan 9 October Saturn Transit In Uttra Bhadrapada Nakshatra These Zodiac Sign People Goo
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर से यह आपके पंचम भाव में होंगे। जिससे शिक्षा, संतान, प्रेम संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा और शुभ परिणाम मिलेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के संकेत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan 9 October Saturn Transit In Uttra Bhadrapada Nakshatra These Zodiac Sign People Goo
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि के उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से यह आपकी कुंडली के दूसरे भाव में विराजमान होंगे। जिससे जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेगा और कोई पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी योजना पर आपको बहुत ही सोच-समझकर निवेश करना होगा जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ आपको मिलेगा। परिवार संग बेहतर समय व्यातीत करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव अच्छा रहेगा, इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपको करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।

2027 में मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों पर रहेगी साढ़ेसाती, सेहत से लेकर करियर-कारोबार पर पड़ेगा भारी असर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed