फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य गोचर 2026: कन्या राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उपलब्धि और होगा लाभ

Sat, 12 Sep 2026 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 01:22 PM IST
सार

ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा और मान-सम्मान का कारक कहा जाता है। सूर्य 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में गोचर करेंगे जो यहां पर करीब एक महीने तक रहेंगे। सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से 5 राशियों के करियर-कारोबार में लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 
 

विज्ञापन
sun transit in virgo and make budhaditya rajyog surya gochar on 17 september these zodiac sign will be lucky
सूर्य का कन्या राशि में गोचर और प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में सूर्य के गोचर का विशेष स्थान दिया जाता है। सूर्य अभी अपनी स्वराशि सिंह में हैं और 17 सितंबर 2026 को बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में गोचर करेंगे। ज्योतिष में सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस तरह से 17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में गोचर को कन्या संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से बुध संग युति करते हुए बहुत ही शुभ बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने और बुधादित्य राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। सूर्य के गोचर करने से मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों को सबसे अधिक लाभ होगा जिससे इन राशि के मान-सम्मान, धन प्राप्ति  और उच्च पदों पर आसीन होने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। 

sun transit in virgo and make budhaditya rajyog surya gochar on 17 september these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर करने से यह आपके चौथे भाव में होगा। कुंडली का चौथा भाव केंद्र का, सुख-सुविधाओं का, घर, जमीन और संपत्ति आदि का कारक माना जाता है। ऐसे मे सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से कन्या राशि वालों को जमीन-जायदाद और घर से जुड़े मामलों में सुख की प्राप्ति होगी। इस दौरान किसी तरह की संपत्ति आदि की खरीदारी की कोई योजना बना सकते हैं। करियर के मोर्चे पर कामयाबी मिल सकती है। काम से सिलसिले में यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। वही सुख के भाव में सूर्य-बुध की युति से आपके सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है। 

sun transit in virgo and make budhaditya rajyog surya gochar on 17 september these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके लग्न भाव में होगा। कुंडली का लग्न भाव आपके व्यक्तित्व, स्वभाव, शक्ति और सेहत का होता है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरन आपके कार्यक्षेत्र में सुखद बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in virgo and make budhaditya rajyog surya gochar on 17 september these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
कन्या में सूर्य का गोचर करने से वृश्चिक राशि वालों के लिए उनके 11वें भाव में होगा जो यहां एक महीने तक रहेंगे। कुंडली का 11वां भाव आय, लाभ, इच्छापूर्ति, मित्र, बड़े भाई-बहन से संबंधित होता है। इससे आपके करियर में कई तरह के ऊंचे मुकाम हासिल कर सकता है। अधूरी पड़ी इच्छाएं पूरी होंगी। आय में बढ़ोतरी होगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार नए-नए संपर्कों का लाभ मिलेगा और प्रभावशाली लोगों के मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा।  

मंगल कर्क गोचर 2026: इन 3 राशि वालों पर भारी पड़ेंगे नीच के मंगल, नौकरी-कारोबार से रिश्तों तक बढ़ेगी टेंशन

विज्ञापन
sun transit in virgo and make budhaditya rajyog surya gochar on 17 september these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
सूर्य का 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर धनु राशि वालों के लिए दशम भाव में होगा जिससे इस राशि के जातकों के लिए करियर, नौकरी, व्यापार, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग है। सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से आपके व्यावसायिक मामलों में अपार सफलता के मौके दिलाएगा। आय के नए-नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और उच्च पदों पर बैठे लोगों से आपकी सराहना होगी। 

करियर राशिफल: वर्षों की मेहनत का मिलेगा फल, सितंबर में इन 5 राशियों को मिल सकता है करियर में बड़ा मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed