फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: JE and other employees of Power Corporation were beaten up by the SDM by locking them in the room, JE gave Tahrir

यूपी : पॉवर कॉरपोरेशन के जेई व अन्य कर्मियों को एसडीएम ने कमरे में बंद कर पीटा, जेई ने दी तहरीर

Thu, 09 Sep 2021 10:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Sep 2021 10:23 AM IST
सार

जेई ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने मुझे कमरे में बंद कर मारा पीटा और गाली गालौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने विभाग की लॉगशीट पर गलत सूचना दर्ज कर उसे प्रमाणित करने का दबाव भी बनाने लगे।

विज्ञापन
UP: JE and other employees of Power Corporation were beaten up by the SDM by locking them in the room, JE gave Tahrir
बलरामपुर के तुलसीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते जेई और अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुलसीपुर (बलरामपुर) विद्युत उपखंड तुलसीपुर के जेई संतोष मौर्या ने स्थानीय एसडीएम पर स्वयं सहित अन्य कर्मियों को कमरे में बंद कर मारने-पीटने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जेई ने विभागीय अधिकारियों के साथ तुलसीपुर थाने में एसडीएम व उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर में विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के जेई संतोष कुमार मौर्य ने कहा कि संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण मंगलवार शाम पुरानी बाजार फीडर में तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मैंने परमानेंट लाइनमैंन राम आशीष को शट डाउन लेकर खराबी दूर करने का निर्देश दिया। इसी बीच सूचना मिली कि वैरागीपुरवा से थाना मोड़ के बीच तार टूट गया है। कर्मी तार की मरम्मत के लिए पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने विरोध किया। मैंने मामले की सूचना एसडीओ तुलसीपुर को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी काम शुरु नहीं करा सके।
विज्ञापन


एसडीओ ने मौके पर मौजूद कर्मी संपत श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि खराब लाइन खोलकर तहसील की लाइन बहाल कर दी जाए। इसी बीच करीब सवा आठ बजे मौके पर एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह पहुंच गए और संपत श्रीवास्तव के साथ अभद्रता करते हुए विद्युत उपकेंद्र की ओर चले गए। मैं उपकेंद्र पर पहुंचा तो एसडीएम ने मुझे कमरे में बंद कर मारा पीटा और गाली गालौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने विभाग की लॉगशीट पर गलत सूचना दर्ज कर उसे प्रमाणित करने का दबाव भी बनाने लगे। मैंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देना चाही तो उन्होंने धमकी दिया कि उच्चाधिकारियों को बताओगे तो फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेज दूंगा। उन्होंने उपकेंद्र कर्मी को भी कंट्रोल रूम में बंद कर मारा पीटा और गलत सूचना जबरन लॉगशीट पर दर्ज कराया। घटना का पूरा फु टेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर देते समय मौके पर एसडीओ तुलसीपुर विमलेंद्र श्रीवास्तव सहित विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। जेई ने प्रभारी निरीक्षक से मामले में केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।  इस संबंध में एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह का कहना है कि तहसील की बिजली बाधित थी। लिखित सूचना तथा बार-बार फोन करने के बाद भी घंटो आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस बीच पता चला कि उपकेंद्र के जेई व एसडीएम शाम को बलरामपुर मुख्यालय चले जाते हैं। मैं उपकेन्द्र पहुंचकर इसी बीच का निरीक्षण कर रहा था। मारपीट का आरोप निराधार व झूठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed