{"_id":"619e2b80754c2e00960e3c7a","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-24-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, अखिलेश का एलान, 25 लाख रुपये देंगे किसान शहादत सम्मान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, अखिलेश का एलान, 25 लाख रुपये देंगे किसान शहादत सम्मान राशि
Wed, 24 Nov 2021 05:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Nov 2021 05:44 PM IST
सार
भाजपा नेतृत्व की खुलकर तारीफ और कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना कर अपने बागी तेवर दिखाने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार शाम को भाजपा की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में चुनावी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम को हुए एक बड़े घटनाक्रम में कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने भाजपा की सदस्यता ले ली। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया कि 2022 में सरकार बनने पर हम किसान आंदोलन के कारण मृतक किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपये किसान शहादत सम्मान राशि देंगे। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
Aditi Singh Joins BJP: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने भाजपा में शामिल
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ प्रियंका गांधी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के दावे कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सपा का चुनावी वादा: अखिलेश बोले- 2022 में सरकार बनने पर 25 लाख रुपये की किसान शहादत सम्मान राशि देंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के सम्मान में उनके परिजनों को यूपी में 2022 में सरकार बनने पर 25 लाख रुपये की 'किसान शहादत सम्मान राशि' देने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
अखिलेश से मिले संजय सिंह: सपा और आरएलडी के गठबंधन में AAP भी होगा शामिल? अटकलें तेज
आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच लखनऊ के लोहिया ट्रस्ट में करीब 30 मिनट बैठक हुई। दोनों के बीच सियासी हालात और गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी सीटों के बंटवारे पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: छोटे दलों को साथ लाने में जुटी सपा, अनुप्रिया पटेल की मां ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
अपना दल (कमेरावादी ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और गठबंधन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सपा व अपना दल के बीच गठबंधन हो गया है पर सीटों पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर जल्द ही फैसला होगा। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3504 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी के मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए 26 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर