{"_id":"619df96fc92061447201b1e3","slug":"cm-yogi-adityanath-will-be-blessing-3504-pairs-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3504 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3504 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद
Wed, 24 Nov 2021 02:05 PM IST
ishwar ashish
अमन उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमन उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:05 PM IST
सार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 नवंबर को अयोध्या में 3504 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे और जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी के मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए 26 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में 3504 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। अयोध्या मंडल के पांचों जिलों के श्रमिकों की पुत्रियों का विवाह होगा। यह अयोध्या मंडल का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी अयोध्या धाम में दर्शन पूजन भी करेंगे और जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए अफसरों संग बैठक भी करेंगे। जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने अपराजिता हंड्रेड मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कैंप लगाए थे। यह कैंप अयोध्या समेत सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी और अंबेडकरनगर में लगाए गए थे।