{"_id":"619e2304553c73283d399b55","slug":"congress-leader-aditi-singh-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aditi Singh Joins BJP: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सोनिया के गढ़ रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aditi Singh Joins BJP: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सोनिया के गढ़ रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल
Wed, 24 Nov 2021 07:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:52 PM IST
सार
बसपा की वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अदिति रायबरेली में सोनिया और वंदना आजमगढ़ में अखिलेश को टक्कर देंगी।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र और गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के सगड़ी से बसपा की विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अदिति और वंदना को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। अदिति ने 2019 में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस के व्हीप का उल्लंघन कर विधानसभा में उपस्थित हुई थी। उसके बाद से समय-समय पर अदिति सिंह भाजपा के साथ खड़ी नजर आई है। उनका भाजपा में शामिल होना पहले से तय माना जा रहा था। भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष की मंजूरी के बाद मंगलवार शाम अदिति को पार्टी में शामिल करने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
वहीं आजमगढ़ के सगड़ी से बसपा विधायक वंदना सिंह ने 2020 में आयोजित राज्यसभा चुनाव में बसपा से बगावत की थी। वंदना सिंह के पहले सपा में जाने की चर्चा थी। सपा के गढ़ आजमगढ़ में सेंध लगाने में जुटी भाजपा ने वंदना सिंह से संपर्क किया। वंदना सिंह ने भाजपा के प्रस्ताव को स्वीकार बुधवार को पार्टी में शामिल हो गई।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अदिति सिंह रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका वाड्रा को टक्कर देंगी। वहीं वंदना सिंह आजमगढ़ में सपा का सफाया करने में अहम भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर भाजपा सांसद विनोद सोनकर, ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह, हिमांशु दुबे और अभय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
राकेश सिंह भी जल्द भाजपा में शामिल होंगे
रायबरेली के हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह भी जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राकेश सिंह के बड़े भाई कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके है। उन्होंने 2019 में रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। राकेश सिंह के अलावा सपा, बसपा के कुछ और विधायक एवं एमएलसी आगामी दिनों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
अदिति और वंदना को बनाया जाएगा उम्मीदवार
भाजपा सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव 2022 में अदिति सिंह को रायबरेली और वंदना सिंह को आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा।
कांग्रेस में अब बचा ही कौन है : अदिति
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सभी नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है। कांग्रेस में अब बचा ही कौन है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां से भी टिकट देगी वे वहां से चुनाव लड़ने को तैयार है।
पत्नी भाजपा और पति कांग्रेस में
भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह के पति अंगद सिंह पंजाब की भगत सिंह नगर सीट से कांग्रेस विधायक है। अंगद सिंह के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर अदिति सिंह ने कहा कि यह उनका निर्णय है कि वह कहां रहना चाहते है।