Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two constables and DRI official colluded to rob with jeweller In Lucknow five people have been arrested

यूपी: दो सिपाहियों और डीआरआई कर्मी ने मिलकर सराफ से की लूट, एक किलो सोना किया पार: पांच गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2026 10:05 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 10:05 PM IST
सार

लखनऊ में बस से उतारकर सराफ कारोबारी का एक किलो सोना पार करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में सिपाही व डीआरआई कर्मी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 844 ग्राम सोना, 1.82 लाख रुपये और स्कॉर्पियो बरामद की है। जबकि, अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
two constables and DRI official colluded to rob with jeweller In Lucknow five people have been arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : X Handle

विस्तार

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दो सिपाहियों और एक डीआरआई कर्मी ने अपने साथियों संग मिलकर सराफ का एक किलो सोना पार कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक सिपाही और एक डीआरआई कर्मी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने 844 ग्राम सोने के आभूषण और कुछ टुकड़े, 1.82 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद की है। वारदात में शामिल एक अन्य सिपाही सहित चार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


बताते चलें कि महेंद्र दास दिल्ली के करोल बाग में अपने जीजा छोटू साहू के साथ सोने के आभूषण बनाने का काम करता है। दोनों व्यापारी 20 नवंबर को जौनपुर के सराफ कारोबारियों को आभूषण देने गए थे। अगले दिन रात में वह खजुराहो ट्रैवल्स की बस से दिल्ली लौट रहे थे। 
विज्ञापन


21 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के खुर्दही बाजार स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने तीन वर्दीधारी समेत नौ लोगों ने उनको बस से उतार लिया था। उन पर सोना तस्करी का आरोप लगाया। फिर महेंद्र को जबरन सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा लिया। उसका मोबाइल फोन और नकदी वाला बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने के आभूषणों से भरा बैग भी अपने साथियों को सौंप दिया। इसके बाद कारोबारी को कुछ दूर ले जाकर सड़क किनारे छोड़ दिया और फरार हो गए। तब पीड़ित एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए गौतमपल्ली थाने में तैनात दुर्गेश कुमार कुशवाहा, डीआरआई कर्मी अविनाश शाही, जौनपुर के सराफ प्रीतम सोनी, विभूतिखंड निवासी सिक्योरिटी गार्ड राहुल चौहान और जौनपुर के सोने के कारीगर तिलक मांझी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed