Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   massive fire has broken out at Sahara City in Lucknow fire tenders are engaged in dousing lames

लखनऊ: वीरान पड़े सहारा शहर में लगी भीषण आग काबू, इलाके में अफरातफरी; लपटों को शांत करने की कोशिशें जारी

Fri, 27 Nov 2026 12:11 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 12:11 AM IST
सार

लखनऊ में लंबे समय से वीरान पड़े सहारा शहर में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
massive fire has broken out at Sahara City in Lucknow fire tenders are engaged in dousing lames
सहारा शहर में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित लंबे समय से वीरान पड़े सहारा शहर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने से इलाके में हलचल मच गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल आग लगने के कारण और किसी के हताहत होने की जानकारी की पुष्टि नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर के पार्किंग एरिया में भीषण आग लग गई, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। शाम करीब 6:30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद चीफ फायर ऑफिसर के नेतृत्व में दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और दमकलकर्मी अभी भी बची हुई लपटों को पूरी तरह बुझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय पुलिस भी राहत कार्य में मदद कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके की तस्वीरों से पता चला कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शाम को जारी एक बयान में पुलिस ने बताया कि आग परिसर के अंदर बाउंड्री वॉल के पास एक इमारत में लगी, जिसका इस्तेमाल संभवतः ऑफिस के तौर पर किया जाता था। इस इमारत को लखनऊ नगर निगम ने सील कर रखा था।

पुलिस ने बताया कि नगर निगम द्वारा तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स की मदद से पुलिसकर्मी परिसर के अंदर पहुंचे। पुलिस, नगर निगम और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया और राहत कार्यों का समन्वय किया। पुलिस के अनुसार, कोई हताहत नहीं हुआ है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

इससे पहले दिन में, शहर के जानकीपुरम एक्सटेंशन के सेक्टर 3 में पटाखों और गद्दों की एक दुकान में भी भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद वहां करीब दो घंटे तक लगातार पटाखे फटते रहे। तीन दमकल गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

गोमती नदी के किनारे स्थित 'सहारा शहर' एक बड़ा प्राइवेट परिसर है, जो काफी हरा-भरा है। इसे सहारा ग्रुप के बिजनेस और रियल एस्टेट ऑपरेशंस के हिस्से के रूप में बनाया गया था। इस ग्रुप की स्थापना दिवंगत व्यवसायी सुब्रत रॉय सहारा ने की थी।


बाद में, निवेशकों से जुटाए गए फंड को लेकर उन्हें लंबी कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ा। निवेशकों को पैसे लौटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के बाद, 2014 में उन्हें जेल भेज दिया गया था। नवंबर 2023 में उनका निधन हो गया। फिलहाल, यह प्रॉपर्टी कई कानूनी विवादों में फंसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed