{"_id":"619de8261016f113e6164d33","slug":"aap-leader-sanjay-singh-meets-to-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश से मिले संजय सिंह: सपा और आरएलडी के गठबंधन में AAP भी होगा शामिल? अटकलें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश से मिले संजय सिंह: सपा और आरएलडी के गठबंधन में AAP भी होगा शामिल? अटकलें तेज
Wed, 24 Nov 2021 07:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:54 PM IST
सार
आप नेता सांसद संजय सिंह ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों ही पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव से सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। पिछले तीन दिन से वे किसी न किसी बहाने मिल रहे हैं। बुधवार को दोनों के बीच करीब 30 मिनट बैठक हुई। इस दौरान सियासी मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि गठबंधन और सीटों के बंटवारे के संबंध में अभी तस्वीर साफ नहीं है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह 22 नवंबर की सुबह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। जबकि वह 23 नवंबर को प्रो. रामगोपाल यादव पर लिखी पुस्तक के विमोचन समारोह में पहुंचे। वह 24 नवंबर को सपा कार्यालय पहुंचे। वहां अखिलेश के साथ करीब 30 मिनट बातचीत हुई।
विज्ञापन
सपा कार्यालय से निकलने के बाद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने का प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने सपा के साथ गठबंधन के मुद्दे पर बोलने से इनकार कर दिया। पर, शाम में ट्वीट किया कि भाजपा के कुशासन से उत्तर प्रदेश को मुक्त कराने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सार्थक मुलाकात हुई। समान मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा हुई। कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संजय सिंह के ट्वीट को रीट्वीट किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को भाजपा की तानाशाही से मुक्त कराना है।
- sanjay singh (@SanjayAzadSln) 24 Nov 2021
आप अध्यक्ष गठबंधन से इनकार कर रहे हैं, लेकिन दोनों पार्टियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सपा और आप की नजदीकी पूरी तरह से सियासी है। दिल्ली बॉर्डर से जुड़ी कुछ सीटों पर सपा गठबंधन के लिए तैयार है। मगर आप मध्य यूपी और पूर्वांचल में भी सीटें मांग रहा है। इस मुद्दे पर लगातार बातचीत हो रही है, रास्ता निकल जाएगा।