{"_id":"69e4ca1db7bf65c43501f318","slug":"cm-yogi-and-akhilesh-yadav-pc-on-women-reservation-bill-see-the-big-news-of-up-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News:\"विपक्ष का व्यवहार द्रौपदी के चीरहरण जैसा\", सपा ने दिया जवाब, यूपी में बरस रही आग,देखें बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News:"विपक्ष का व्यवहार द्रौपदी के चीरहरण जैसा", सपा ने दिया जवाब, यूपी में बरस रही आग,देखें बड़ी खबरें
Sun, 19 Apr 2026 06:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:00 PM IST
सार
महिला आरक्षण के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला किया और विपक्षी दलों के आचरण को द्रौपदी के चीरहरण सरीखा करार दिया। इस मुद्दे पर विपक्ष से अखिलेश यादव ने भी सरकार पर हमला बोला। देखें, प्रदेश की आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में महिला आरक्षण बिल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के आचरण को द्रौपदी के चीरहरण सरीखा करार दिया। वहीं, इसी मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वहीं, कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या का जघन्य मामला सामने आया है। प्रदेश में भीषण गर्मी का शुभारंभ हो चुका है। आसमान से जैसे आग बरस रही है। देखें, आज की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
'विपक्ष के पास महिला अपराधों के पाप से मुक्ति पाने का मौका था', योगी बोले-मगर,द्रौपदी चीर हरण जैसा कर दिया
राजधानी में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को घेरा। कहा कि विपक्ष नहीं चाहता है कि महिलाओं को सम्मान मिले। इससे आधी आबादी में आक्रोश है। ये लोग वोट की ताकत से विपक्ष को सबक सिखाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी
राजधानी नें प्रेस वार्ता करके सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी को घेरा। कहा कि भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी। इस मौके पर उन्होंने फतेहपुर में चाय पिलाने वाले लड़के को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय बुलाकार उससे पूरी बात जानी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी करेगी बेहाल, लू भी दिखाएगी अपना असर; जानें ताजा अपडेट
यूपी में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी बेहाल करेगी, तो वहीं लू भी अपना असर दिखाएगी। एक दिन पहले 44.6 डिग्री तापमान के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, प्रयागराज में 43.2 और झांसी में 43.1 डिग्री पारा रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर
11 साल की जुड़वां बेटियों का रेता गला, 'खून' से लाल हुआ अपार्टमेंट, हत्यारा पिता गिरफ्तार
नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी दो जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नशे में पिता बना हैवान: बदायूं में पांच माह के मासूम बेटे को छत से फेंका, मौत; आरोपी गिरफ्तार
बदायूं के बिसौली इलाके में नशे में धुत पिता ने अपने पांच माह के बेटे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना मलखानपुर में हुई, जहां बॉबी अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
बदायूं में पिता ने 10 साल के बेटे को मार डाला, गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर जिंदा लटकाया
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक शख्स ने अपने 10 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसके गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया था। मृतक के मामा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध कबूल किया। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर मलबे का ढेर बन गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर