फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hinduism conveys a message of harmony and self-realization: Muktinathanand

समन्वय और आत्मबोध का संदेश देता है हिंदू धर्म : मुक्तिनाथानंद

Sat, 12 Sep 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Hinduism conveys a message of harmony and self-realization: Muktinathanand
रामकृष्ण मठ में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी मुक्तिनाथानंद और सर्वधर्म गुरु।
लखनऊ। रामकृष्ण मठ में स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 133वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंदने कहा कि हिंदू धर्म मानवता को एकता, समन्वय और आत्मबोध का संदेश देता है। स्वामी विवेकानंद ने वर्ष 1893 में शिकागो की विश्व धर्म संसद में भारत की आध्यात्मिक विरासत को प्रस्तुत किया था। उनके संबोधन ने भा रतीय वेदांत और योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बौद्ध, ईसाई, इस्लाम और सिख धर्म के प्रतिनिधियों ने अपने धर्मों की शिक्षाओं और मानवता के प्रति संदेश दिए। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के अध्यक्ष अमोद गुजराल ने स्वामी विवेकानंद के सार्वभौमिक संदेश के प्रचार-प्रसार को आवश्यक बताया। उपस्थित लोगों ने समाज में सद्भाव, शांति और धार्मिक समन्वय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed