{"_id":"69e47c2601ae38ad350b7efe","slug":"massive-fire-breaks-out-at-katra-bazar-vegetable-market-in-shikohabad-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान; बर्बादी की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान; बर्बादी की तस्वीरें
Sun, 19 Apr 2026 12:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:24 PM IST
सार
शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में आधी रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर मलबे का ढेर बन गईं।
विज्ञापन
शिकोहाबाद सब्जी मंडी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में देर रात्रि भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसकी चपेट में आने से लगभग 50 से 60 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
शिकोहाबाद सब्जी मंडी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सब्जी मंडी से शुरू हुई आग ने पास ही स्थित कपड़े की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े की दुकानों में आग फैलने के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक आसमान में धुआं और रोशनी दिखाई दे रही थी।
आग पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर मौजूद लोगों और व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय रहते मौके पर पहुंच जातीं और मुस्तैदी दिखाई होती, तो आग को कपड़े की दुकानों तक फैलने से रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद सब्जी मंडी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना देने के काफी देर बाद संसाधनों के पहुंचने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अधिकांश दुकानें मलबे में तब्दील हो चुकी थीं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। प्रशासन नुकसान के आकलन में जुट गया है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद सब्जी मंडी में लगी भीषण आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार आग देर रात करीब 02:21 बजे लगी थी। इस अग्निकांड में 06 से 07 रेडीमेड कपड़ों की दुकानें प्रभावित हुई हैं। 40 दुकानें सब्जी और फलों की आग की चपेट में आई हैं।
ये भी पढ़ें-होटल के कमरे में खूनी खेल: पहले नशा, फिर प्रेमिका ने हथाैड़े-ब्लेड से दी खाैफनाक माैत; इसलिए किया मामा का कत्ल
ये भी पढ़ें-होटल के कमरे में खूनी खेल: पहले नशा, फिर प्रेमिका ने हथाैड़े-ब्लेड से दी खाैफनाक माैत; इसलिए किया मामा का कत्ल