फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime News Father kills 11 year old twin daughters slits throat Police arrest accused UP news in Hindi

Kanpur Murder News: 11 साल की जुड़वां बेटियों का रेता गला, 'खून' से लाल हुआ अपार्टमेंट, हत्यारा पिता गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 08:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Apr 2026 08:39 AM IST
सार

Kanpur Father Kills Twin Daughters: नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी दो जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Crime News Father kills 11 year old twin daughters slits throat Police arrest accused UP news in Hindi
रिद्धि-सिद्धि की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के के-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-टू में रविवार तड़के पिता ने 11 साल की जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसी ने पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला शशि रंजन मिश्रा मेडिकल कंपनी में रिप्रेजेंटेटिव है। वह त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में पत्नी रेशमा, 11 साल की दो बेटियां रिद्धि-सिद्धि और छह साल के बेटे रुद्रव गन्नू के साथ रह रहा था। रिद्धि-सिद्धि घर के सामने बने मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी।

विज्ञापन

Kanpur Crime News Father kills 11 year old twin daughters slits throat Police arrest accused UP news in Hindi
कैमरे लगे इसी कमरे में हुई है वारदात - फोटो : amar ujala

रिद्धि और सिद्धि के शव बेड पर पड़े मिले
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को रिद्धि और सिद्धि के शव उनके ही कमरे में बेड पर पड़े मिले। परिवार पिछले करीब आठ साल से अपार्टमेंट में लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराये पर रह रहा था। डीसीपी के मुताबिक, बच्चियों के पिता शशि रंजन मिश्रा ने सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन कर घटना की सूचना दी।





एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ
वारदात रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। मौके से एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ है, जिससे हत्या की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दवाई कंपनी में काम करने वाले शशि रंजन ने 2014 में सिलीगुड़ी कलिमपुर की रहने वाली रेशमा से प्रेम विवाह किया था।
 

विज्ञापन

सभी कमरों में लगे हैं सीसीटीवी
वो कानपुर में ही एक पार्लर में नौकरी करती थी। घटना के वक्त आरोपी पिता और बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थी, जबकि सामने वाले कमरे में रेशमा बेटे रुद्रव के साथ सो रही थी। सभी कमरों में सीसीटीवी लगे हैं। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशमा को जगाया, तो उसे घटना का पता चला।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, वारदात के बाद रेशमा ने नौकरानी अमरावती को फोन कर घर बुलाया और घटना की जानकारी दी। रेशमा के अनुसार पति उसे मायके जाने से रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा होता था।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वह कुछ समय पहले नौ माह के लिए मायके गई थी। इस दौरान बेटियां पिता के पास ही रही थी। डीसीपी के अनुसार पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed