फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drunken father kills five-month-old son by throwing him off the roof in Budaun

नशे में पिता बना हैवान: बदायूं में पांच माह के मासूम बेटे को छत से फेंका, मौत; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 01:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 01:11 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली इलाके में नशे में धुत पिता ने अपने पांच माह के बेटे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना मलखानपुर में हुई, जहां बॉबी अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Drunken father kills five-month-old son by throwing him off the roof in Budaun
आरोपी पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शराब के नशे में धुत पिता ने अपने पांच माह के मासूम बेटे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलखानपुर में कुमकुम अपने मायके भाई सौरभ की शादी में शामिल होने 16 अप्रैल को अपने पति बॉबी, देवर शिवकुमार, देवरानी अंजलि और ननद नीलम के साथ आई थी। लग्न समारोह के दौरान ही बॉबी ने नशे की हालत में गोलगप्पों को लेकर अपनी बहन नीलम से विवाद कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां करीब चार घंटे बाद उसे होश आया।
विज्ञापन


परिजनों ने मामला शांत कराने की कोशिश की और बॉबी के पिता करण सिंह ने अपनी गलती मानते हुए उसे अपने साथ वापस घर ले गए। लेकिन अगले ही दिन बॉबी फिर नशे की हालत में ससुराल मलखानपुर पहुंच गया। रात में गांव में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें अधिकतर लोग शामिल थे, जबकि घर पर कुमकुम और बॉबी के बीच विवाद जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान मासूम की मौत 
रात करीब 12 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि बॉबी ने अपने पांच माह के बेटे राघव को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता बॉबी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि कुमकुम के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा बाबू (3 वर्ष) है। जिस घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed