फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   father killed his 10-year-old son in Budaun

UP News: बदायूं में पिता ने 10 साल के बेटे को मार डाला, गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर जिंदा लटकाया

Sun, 19 Apr 2026 05:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 05:37 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक शख्स ने अपने 10 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसके गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया था। मृतक के मामा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध कबूल किया। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
father killed his 10-year-old son in Budaun
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरा में पांच दिन पहले पेड़ पर लटके मिले दस वर्षीय बालक विशाल उर्फ गोपाल के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बालक की हत्या उसके पिता विजय सिंह ने ही की थी। आरोपी ने जुए और शराब की लत के चलते पत्नी के जेवर बेच दिए थे, जिसके बाद गुस्से में उसने अपने बेटे को मार डाला। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी पिता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


14 अप्रैल को क्षेत्र के गांव तिगरा निवासी विजय सिंह के दस वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ गोपाल का शव उसके खेत में पेड़ पर लटका मिला था। मृतक के पिता विजय सिंह ने तब पुलिस को बताया था कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटकाया है। हालांकि, उसने इस संबंध में कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। तीन दिन बाद, 17 अप्रैल को मृतक के मामा राजेश ने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा। 
विज्ञापन


मामा ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
मृतक के मामा ने अपने पत्र में स्पष्ट आरोप लगाया कि विशाल की हत्या उसके पिता विजय सिंह ने ही की है। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विजय सिंह की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल धनंजय सिंह ने जानकारी दी कि रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी विजय सिंह को सहसवान नाधा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने पुत्र की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि जुए और शराब की लत के कारण उसने पत्नी के जेवर बेच दिए थे और इसी गुस्से में उसने यह जघन्य अपराध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से रस्सी लेकर गया था आरोपी 
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी विजय सिंह ने अपना अपराध कबूल किया है। उसने बताया कि वह घर से एक रस्सी लेकर निकला था और रास्ते में खेल रहे विशाल को अपने साथ खेत पर ले गया। खेत पर पहुंचने के बाद उसने पहले विशाल के गले में रस्सी बांधी। फिर उसने पेड़ की एक डाल पर फंदा डालकर रस्सी को जोर से खींच दिया, जिससे विशाल की तुरंत मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद वह घटनास्थल से चुपचाप चला गया था। थोड़ी देर बाद जब ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी, तब वह भी वहां पहुंचा और अनजान बनने का नाटक किया। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विजय सिंह को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed