यूपी से अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: ईद-उल-फितर 2020 होगी इतिहास में दर्ज, घर से दुआ में उठे लाखों हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफर इकबाल का शेर है जो आज की इन परिस्थितियों के लिहाज से काफी माकूल है-
तुझ को मेरी न मुझे तेरी खबर जाएगी
ईद इस बार दबे पांव गुजर जाएगी
इस बार ईद इसी तरह आई और चली गई। कभी जिस जमीन पर दुआओं के लिए करोड़ों सिर एक साथ झुकते थे, वहां सन्नाटा पसरा रहा। यह इतिहास की पहली ईद होगी जब लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां नहीं दे पाए। पहली बार रेशमा, इकरा, अमीना और शोएब ईद के लिए नए कपड़े नहीं खरीद पाए। जुनैद अपने बच्चों को त्योहार की खरीदारी नहीं करवा पाया। अशरफ ने तमाम पकवान बनाए लेकिन उंगलियां चाटते हुए उनकी तारीफ करने वाले मेहमान नहीं आए...।
दुनिया भर में फैली इस महामारी की चादर ने ईद के चांद की रौनक को भी फीका कर दिया। खुले आसमान के नीचे जो करोड़ों हाथ एक साथ खुदा का शुक्रिया अदा करने के लिए उठते थे, वे आज अपने-अपने घरों में सलामती की दुआ मांग रहे हैं। ईद का रंग कभी एक वायरस के कारण इतना फीका पड़ जाएगा, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में इस त्योहार को कैसे मनाया गया इस पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट-
लखनऊ: इन तस्वीरों में देखें, 2019 की ईद का उल्लास और 2020 की ईद का सन्नाटा
ये दो तस्वीरें काफी हैं, यह बयां करने के लिए कि कोरोना ने ईद की खुशियों को किस हद तक प्रभावित किया है। ये दोनों तस्वीरें ईद के ठीक एक दिन पहले अमीनाबाद बाजार की हैं। पहली तस्वीर में खुशनुमा चेहरे, उल्लास, उमंग और खरीदारी को लेकर उत्सुकता दिखा रही है। और पढ़ें...
घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ी गई ईद की नमाज, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ी और एक दूसरे को बधाई दी। इसके पहले प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। और पढे...
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 500 साल में पहली बार बेहट ईदगाह में नहीं पढ़ी गई ईद की नमाज
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ईद का त्योहार घरों में रहकर शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में पांच सौ साल में पहली बार ईदगाह पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई। वहीं मुजफ्फरनगर में पाबंदी के बावजूद सामूहिक नमाज पढ़ने वालों को पुलिस ने हिदायत देकर घर भेजा। पुलिस इन पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। और पढे...
मेरठ: कड़ी निगरानी व संपूर्ण लॉकडाउन के बीच अदा हुई ईद की नमाज, एक लाख लीटर दूध से बनी शीर
शहर के काजी समेत अन्य जिम्मेदार लोगों ने पुलिस प्रशासन को भरोसा दिया है कि लोग घर पर ही ईद मनाएंगे। सभी लोगों से बात हो चुकी है। वहीं आज संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजार नहीं खुलेंगे। केवल दवा और दूध की दुकानें खुलेंगी। सोमवार सुबह ईद के मौके पर शहरकाजी ने चार लोगों के साथ शाही जामा मस्जिद में सोशल डिस्टेंस के साथ ईद की नमाज अदा करते हुए कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा और देश की तरक्की की दुआ की। और पढे...
आगरा : ब्रज ने पेश की मिसाल, घरों में हुई ईद की नमाज, कोरोना महामारी के खात्मे को उठे हजारों हाथ
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते सोमवार को घरों में चाश्त की नमाज अदा की गई। पहली बार ईद की नमाज ईदगाह में सामूहिक रूप से नहीं हुई। शहर की अन्य मस्जिदों में उनके इमाम या मुतवल्ली के साथ चार और पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की। आगरा की शाही जामा मस्जिद में इमाम इरफान उल्ला खां निज़ामी ने ईद की नमाज अदा करवाई। और पढे...
Eid Mubarak 2020: गोरखपुर के उलेमाओं ने किया ईद के चांद का दीदार, मांगी दुआ
माह-ए-रमजान का 30वां रोजा रविवार को मुकम्मल हो गया। लोगों ने अपनी छतों से ईद के चांद का दीदार कर चांद देखने की दुआ पढ़ी। अल्लाह से खैर व बरकत की दुआ मांगी। दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल स्थित तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी ने ईद के चांद का औपचारिक ऐलान किया। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी। मुबारकबाद देने के लिए फोन, एसएमएस व सोशल मीडिया का सहारा लिया। और पढ़ें...
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लिए लगाए गए लॉकडाउन ने लोगों की पूरी जिंदगी को बदल दिया है। कोरोना का संक्रमण न हो इसके लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है। लॉकडाउन की वजह धार्मिक त्योहार भी लोग अब घर पर ही मना रहे हैं। होली, नवरात्र के बाद अब ईद का पर्व भी लोग सोशल डिस्टेंस के साथ मना रहे हैं। और पढ़ें...
कानपुर : ईद-उल-फितर पर पहली बार घर में ही अदा की ईद की नमाज, मांगी कोरोना से निजात की दुआ
यूपी में ईद का त्योहार घरों में रहकर शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। कानपुर समेत कई शहरों में पहली बार ईदगाह पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई। वहीं कानपुर देहात में बड़ी ईदगाह के बाहर एसीएम, सीओ, थाना इंचार्ज बैठे रहे। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। कानपुर देहात में ईद के चलते जिले भर की ईदगाह व मस्जिदों के बाहर सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। और पढ़ें...