Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Body of labourer found in water-filled pit near brick kiln in Shravasti

श्रावस्ती: ईंट-भट्ठा के पास पानी भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, हत्या या हादसा के एंगल पर पुलिस कर रही जांच

Tue, 24 Nov 2026 02:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 02:32 PM IST
सार

श्रावस्ती में ईंट भट्ठा के पास 45 वर्षीय मजदूर का शव पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Body of labourer found in water-filled pit near brick kiln in Shravasti
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में मंगलवार सुबह मजदूर का शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन


घटना हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के महरू मुर्तिहा स्थित ईंट भट्ठे के पास की है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत गौसपुर के मजरा बनकटी निवासी बसावन श्रीवास्तव (45) के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से एमके ब्रिक फील्ड पर रहकर मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह उनका शव भट्ठे के ईंट पथाई फड़ के पास पंपिंग सेट के पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। अन्य मजदूरों ने शव देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल

शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढे की गहराई कम होने के कारण मामला संदिग्ध है। ऐसे में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी गौरव सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। मृतक के भाई रामचंदर की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed