फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid ul Fitr 2020: Eid Festival is Celebrating amid Super Lockdown in Meerut,

ईद मुबारक: कड़ी निगरानी व संपूर्ण लाॅकडाउन के बीच घर में अदा हुई ईद की नमाज, मेरठ में एक लाख लीटर दूध से बनी शीर

Mon, 25 May 2020 09:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Fitr 2020: Eid Festival is Celebrating amid Super Lockdown in Meerut,
Eid amid Lockdown Meerut - फोटो : amar ujala
आज सोमवार को संपूर्ण लॉक डाउन के बीच मेरठ में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते पुलिस प्रशासन ने ईद पर कोई भी राहत देने से इंकार किया है। जनपद को पांच सुपर जॉन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी के अनुसार ईद पर कड़ा पहरा लगाया गया है। संवेदनशील इलाकों में पीएसी और आरएएफ का पहरा है। पुलिस ने रात में ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लोगों से अपील की कि कोई व्यक्ति घर से नहीं निकलेगा। सभी घर पर रहकर ही ईद मनाए और नमाज अदा करें। कोरोना से लड़ने के लिए आपका घर पर रहना अति आवश्यक है। 
विज्ञापन


शहर काजी समेत अन्य जिम्मेदार लोगों ने पुलिस प्रशासन को भरोसा दिया है कि लोग घर पर ही ईद मनाएंगे। सभी लोगों से बात हो चुकी है। वहीं आज संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजार नहीं खुलेंगे। केवल दवा और दूध की दुकानें खुलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह ईद के मौके पर शहरकाजी ने चार लोगों के साथ शाही जामा मस्जिद में  सोशल डिस्टेंस के साथ ईद की नमाज अदा करते हुए कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा और देश की तरक्की की दुआ की।

Eid ul Fitr 2020: Eid Festival is Celebrating amid Super Lockdown in Meerut,
शहरकाजी ने चार लोगों के साथ ईद की नमाज अदा करते हुए - फोटो : amar ujala

एसएसपी ने बताया कि संपूर्ण लाॅकडाउन में किसी ने दुकान खोली या फिर सामान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवेदन और अति संवेदनशील इलाकों में रविवार रात से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। एसपी सिटी ने शहर के संवेदनशील इलाकों और अतिसंवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।

सुरक्षा के इंतजाम और पूर्णत लाॅकडाउन देखते हुए आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने भी रविवार देर रात शहर का जायजा लिया। इंदिरा चौक, घंटाघर, बेगमपुल समेत शहर के कई चौराहों का भी निरीक्षण किया। आई जी प्रवीण कुमार ने बताया कि ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही फोर्स का मूवमेंट शहर में बना हुआ है। किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

एक लाख लीटर दूध  से बनेगी शीर
मेरठ महानगर में ईद पर एक लाख लीटर दूध की शीर बनी। पराग, मदर डेयरी एवं अमूल समेत कई अन्य दूध कंपनियों ने शहर में ईद पर दूध की आपूर्ति बढ़ा दी है। अकेले पराग दूध संघ ने महानगर में 70 हजार लीटर अतिरिक्त दूध की आपूर्ति का लक्ष्य रखा है। जिससे लाॅकडाउन के चलते ईद पर दूध की कमी न रह पाए।

पराग दूध और संघ का दावा है कि ईद के त्यौहार पर लॉकडाउन भी न टूटे और सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहे। इसके लिए टैंकरों के माध्यम से 'डोर टू डोर' दूध आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। पराग दूध संघ  लाॅकडाउन से पहले महानगर में प्रतिदिन 50 से 70 हजार लीटर दूध की आपूर्ति करता था लेकिन आजकल यह घटकर मात्र 30 हजार लीटर रह गई है।

अब पराग दूध संघ समेत मदर डेयरी और अमूल सहित कई कंपनियां करीब एक लाख लीटर दूध की आपूर्ति करेंगी। पराग दूध के रेट 40, 50 और 56 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कंपनी दूध निर्मित प्राॅडक्ट खीर, मावा, पनीर आदि की भी आपूर्ति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed