Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   everyone took  liking to Lucknow University From grandparents to grandchildren

यूपी: तीन पीढ़ियों ने एक ही गुरुकुल में बुने अपने सपने, दादा-दादी से लेकर पोते-पोतियों तक को भी भाया लखनऊ विवि

Tue, 24 Nov 2026 02:54 PM IST
Bhupendra Singh अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 02:54 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन परिवारों की तीन पीढ़ियों की विरासत सामने आई है, जिनकी यादें, संस्कार और करियर इस परिसर से जुड़े रहे हैं। प्रो. श्रुति, प्रो. रोली मिश्रा और एशना जैसे परिवारों के लिए यह विश्वविद्यालय केवल डिग्री का माध्यम नहीं, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही भावनात्मक पहचान है।

विज्ञापन
everyone took  liking to Lucknow University From grandparents to grandchildren
अपने नाना गजेंद्र नाथ चतुर्वेदी और मां इंदिरा चतुर्वेदी के साथ प्रो. रोली मिश्रा (बाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी भी शिक्षण संस्थान की उम्र महज उसकी इमारतों, विभागों और उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उन रिश्तों से भी तय होती है, जो समय के साथ उससे जुड़ते चले जाते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय ऐसे ही रिश्तों का साक्षी है। दादा-दादी से लेकर बेटे-बेटियों और पोते-पोतियों तक, तीन पीढ़ियों ने इसी परिसर में शिक्षा हासिल की।
विज्ञापन


लखनऊ विवि अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर हम ऐसे ही परिवारों के बारे में आपको बता रहे हैं जिनकी तीन पीढ़ियों के जीवन में यह विश्वविद्यालय किसी साझा विरासत की तरह मौजूद है। यहां किसी ने पहली बार अपने सपनों को उड़ान दी तो किसी ने जीवन की दिशा पाई। वक्त बदला, पीढ़ियां बदलीं, परिसर की तस्वीर बदली, लेकिन कुछ परिवारों का इस विश्वविद्यालय से रिश्ता नहीं बदला। इनके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय महज डिग्री हासिल करने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की यादों, संस्कारों और पहचान का हिस्सा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

everyone took  liking to Lucknow University From grandparents to grandchildren
विजय शर्मा, अपने पिता ओंकारनाथ शर्मा के साथ। और एशना शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

घर में लविवि की कहानियां सुनकर बड़ी हुई

लखनऊ विवि के हिंदी विभाग में सीनियर प्रोफेसर डॉ. श्रुति के पिता बैंक अफसर रहे रमाकांत ने यहीं शिक्षा ग्रहण की। डॉ. श्रुति बताती हैं कि मैं उनके मुंह से लखनऊ विवि की कहानियां सुनकर बड़ी हुई थी और फिर मैंने भी यहीं से एमए और पीएचडी कर शिक्षक की नौकरी ज्वॉइन की। शादी के बाद जिस घर में पहुंची तो वहां मेरे ससुर जेपी श्रीवास्तव जो कि एडीएम थे, उन्होंने भी यहीं से पढ़ाई की थी। मेरे पति वितेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक से डीजीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए, वे भी यहीं के छात्र रहे। मेरे बेटे विश्रुत ने भी यहीं से कंप्यूटर साइंस में एमएससी किया। डॉ. श्रुति कहती हैं कि इस विवि की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच रिश्ता केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है बल्कि अपनेपन की अनूठी मिसाल है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को संस्कार के साथ उनके संपूर्ण विकास तक में योगदान देते हैं।
 
विज्ञापन

everyone took  liking to Lucknow University From grandparents to grandchildren
बेटे विश्रुत, पति वित्तेश कुमार और ससुर जेपी श्रीवास्तव के साथ लविवि के हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विवि के लिए छोड़ दी थी नौकरी

अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. रोली मिश्रा ने लखनऊ विवि से ही 1992 में बीए, फिर एमए और पीएचडी पूरी की। बताती हैं कि मेरी नौकरी कानपुर विवि में लगी थी लेकिन लविवि से ऐसा लगाव था कि मैंने वहां नौकरी छोड़ दी। इसके बाद लविवि ज्वॉइन किया। उन्होंने बताया कि उनके नाना पं. गजेंद्रनाथ चतुर्वेदी भी लविवि के हिंदी विभाग में अतिथि शिक्षक थे। मां इंदिरा मिश्रा ने यहीं से बॉटनी से एमएससी किया। एक मामा अशोक चतुर्वेदी जो रॉ चीफ रहे, उन्होंने भी यहीं से पढ़ाई की। दो अन्य मामा अशोक चतुर्वेदी फर्टिलाइजर सेक्रेटरी ऑफ इंडिया रहे और सुधीर चतुर्वेदी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर रहे, उन्होंने भी यहीं शिक्षा ग्रहण की। प्रो. रोली मिश्रा बताती हैं कि इस विश्वविद्यालय से ऐसा रिश्ता है जो शायद जीवन की आखिरी सांस तक भी जिंदा रहेगा।

दादा और पिता के बाद एशना ने भी चुना लविवि

वर्ष 2026 में लविवि के पत्रकारिता विभाग से एमजेएमसी उत्तीर्ण करने वाली एशना के पिता एडवोकेट विजय शर्मा ने 1990 में लॉ की पढ़ाई पूरी की। उनके दादा ओंकारनाथ शर्मा ने 1956 में लखनऊ विवि से बीए किया था और बाद में वे रेलवे में चीफ डिप्टी कंट्रोलर के पद से रिटायर हुए। गोमतीनगर में रहने वाली एशना बताती हैं कि हमारे परिवार की तीन पीढ़ियों का विवि से बहुत खूबसूरत रिश्ता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed