PM Modi Varanasi Visit: पीएम ने नमो घाट पर किया काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन, बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे
{"_id":"657eb7045eedb4b99a0adc17","slug":"pm-modi-varanasi-visit-live-today-narendra-modi-s-visit-to-kashi-enthusiasm-among-people-and-party-workers-2023-12-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: पीएम ने नमो घाट पर किया काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन, बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 17 Dec 2023 08:36 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:36 PM IST
खास बातें
PM Modi in Varanasi News Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। अपने सांसद के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह से तैयार है। एयरपोर्ट से शहर तक सड़क किनारे लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत किया। पीएम ने नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन किया फिर बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Live
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
08:30 PM, 17-Dec-2023
नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस के लिए निकले। वहां रात्रि विश्राम करने के बाद कल यानी18 दिसंबर की सुबह बरेका गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल पार्टी स्तर से कोई सूची नहीं बनाई गई है। मगर माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जानने के लिए पीएम कुछ पदाधिकारियों को अपने पास बुला सकते हैं।
18 को हेलिकाॅप्टर से करेंगे काशी में भ्रमण
पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा यात्रा के लिहाज से भी खास है। इसमें 17 दिसंबर को पीएम सभी कार्यक्रम और शहर में सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। अगले दिन सोमवार को ध्यान में रखते हुए पीएम के सभी भ्रमण हेलिकाॅप्टर से तय किए गए हैं। वे बरेका से से पहले उमरहा और फिर बरकी जाएंगे। यहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे हवाई मार्ग से ही बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
07:53 PM, 17-Dec-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले वर्ष काशी तमिल संगमम शुरू होने के बाद से ही इस यात्रा में दिनों-दिन लाखों लोग जुड़ते जा रहे हैं। विभिन्न मठों के धर्मगुरू, छात्र, तमाम कलाकार... कितने ही क्षेत्र को लोगों को इस संगमम से आपसी संवाद और संपर्क का एक प्रभावी मंच मिला है। मुझे खुशी है कि इस संगमम को सफल बनाने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और IIT मद्रास भी साथ आए हैं।"
विज्ञापन
07:39 PM, 17-Dec-2023
पीएम मोदी
- फोटो : संवाद
बता दें कि काशी तमिल संगमम में पहली बार पीएम के भाषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल हुआ। पीएम मोदी का हिंदी का भाषण लाइव तमिल में ट्रांसलेट हुआ और नमो घाट पर मौजूद तमिलनाडु के लोगों ने उसे हेडफोन पर सुना।
07:35 PM, 17-Dec-2023
वाराणसी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "आज इस पवित्र नमो घाट पर काशी नगरी में काशी-तमिल संगमम का द्वितीय संस्करण शुरू हो रहा है। वाराणसी इतिहास से भी पुराना है। ये एक ऐसी सभ्यता है जो संपन्न और अद्वितीय है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संबोधन के बाद सीएम योगी ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा, "काशी-तमिल संगमम का ये आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है। इससे दक्षिण भारत का उत्तर भारत से अद्भुत संगम हो रहा है। इस आयोजन की परिकल्पना से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की चेतना को जागृत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जिस बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है, हम सब इसके प्रति आभारी हैं
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संबोधन के बाद सीएम योगी ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा, "काशी-तमिल संगमम का ये आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है। इससे दक्षिण भारत का उत्तर भारत से अद्भुत संगम हो रहा है। इस आयोजन की परिकल्पना से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की चेतना को जागृत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जिस बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है, हम सब इसके प्रति आभारी हैं
06:25 PM, 17-Dec-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य नेता वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 के उद्घाटन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन किया। पीएम ने रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस दौरान हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
06:30 PM, 17-Dec-2023
पीएम मोदी और सीएम योगी नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां मंच पर साउथ से आए शास्त्री पंडितों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:21 PM, 17-Dec-2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर 140 करोड़ देशवासी इस संकल्प से भर जाएं कि अब देश को आगे ले जाना है, हर एक की जिंदगी बदलनी है। तो अगले 25 साल में देश विकसित भारत बनके रहेगा। हम आज जो बीज बो रहे हैं, वो अगले 25 साल में वटवृक्ष बन जाएगा। देश विकसित भारत बन जाएगा। इस वट वृक्ष की छाया आपके ही बच्चों को मिलेगी। इसके लिए संकल्प लेना होगा, मन बनाना होगा। मन बन जाएगा तो मंजिल दूर नहीं। विकसित भारत संकल्प यात्रा हम सबका बहुत बड़ा संकल्प है, जिसे हमें सिद्ध करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू सहित तमाम गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।
06:06 PM, 17-Dec-2023
वाराणसी में एक बच्ची ने पीएम मोदी को कविता सुनाई तो पीएम ने खूब तारीफ की। उसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्ची से पूछा कि तुम सारी सब्जियां खाती हो तो बच्ची ने कहा कि बस करेला पसंद नहीं है तो पीएम इस बात पर ठहाके लगाते हुए खूब हंसे। बच्ची ने पीएम की तारीख में कविता सुनाई।
06:00 PM, 17-Dec-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश के सभी लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए समय दे रहे हैं, जा रहे हैं। यहां(वाराणसी) के सांसद के नाते मेरा भी दायित्व बनता था कि मुझे भी उस कार्यक्रम में समय देना चाहिए। आज मैं सांसद के रूप में, आपके सेवक के रूप में आप ही की तरह इस यात्रा में हिस्सा लेने आया हूं।"
05:24 PM, 17-Dec-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हिंदुस्तान का हर आदमी बोलने लगा कि मैं आजादी के लिए काम करता हूं। ये देखकर अंग्रेज भाग गए। आज हम सब ये सोच लें कि हमें देश को आगे ले जाना है। आज ये बीज बो दो तो 2047 में ये वटवृक्ष आपके बच्चों को ही फल देगा। मन बन जाए तो मंजिल दूर नहीं होती। ये काम राजनीतिक नहीं है ये हर आदमी का काम है। मैं प्रधानमंत्री हूं लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आज इस यात्रा में आया हूं। अच्छी बात बताने से अच्छाई का वातावरण पैदा होता है। घर में पैसे कम होते हैं तो बच्चों की इच्छा पूरी नहीं कर पाते वैसे ही देश को भी पैसे चाहिए। आज भारत के पास देने की ताकत आयी है। आपने मुझे देश का काम दिया है उसे महादेव की कृपा से मैं जरूर पूरा करूंगा। विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कीजिए।