Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction of Kheda Bas-Ainchwadi road completed; villagers to get relief

Delhi NCR News: खेड़ा बास-ऐंचवाड़ी सड़क का निर्माण पूरा, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of Kheda Bas-Ainchwadi road completed; villagers to get relief
खेड़ा बास से ऐंचवाड़ी जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य करती मशीन।
क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन पहले के मुकाबले अधिक सुगम होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे खेड़ा बास, ऐंचवाड़ी सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गांवों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क पर माल डालने का काम भी पूरा हो चुका है। सड़क के सुधरने से अब क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन पहले के मुकाबले अधिक सुगम होने की उम्मीद है। लंबे समय से बदहाल सड़क के कारण ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी।
वाहन चालकों को होती थी परेशानी

ग्रामीण अब्दुल गनी, जाहुल, मुफीद खान, जफरुद्दीन, जाहुल हक और अब्दुल हमीद आदि ने बताया कि सड़क की हालत काफी समय से खराब थी। जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। विशेषकर बरसात के मौसम में सड़क पर आवागमन करना किसी चुनौती से कम नहीं था। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष उठाई जा रही थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने से खेड़ा बास, ऐंचवाड़ी समेत आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पूरा होने पर खुशी जाहिर करते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही मांग की कि सड़क की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि निर्माण कार्य टिकाऊ रहे और लोगों को लंबे समय तक बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed