{"_id":"6b0344ec36fe4bff6e057d3e","slug":"little-students-enthralled-the-audience-with-their-cultural-performances-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-216114-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नन्हे विद्यार्थियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नन्हे विद्यार्थियों ने बांधा समां
Mon, 23 Nov 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अ
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर और आर्य समाज की प्राथमिक कक्षाओं का संयुक्त वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह के पहले दिन विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप मुख्य अतिथि और कांगड़ा एसटीएफ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेणु शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह में विद्यार्थियों ने शिव विवाह, देश की विविधता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी के विद्यार्थियों ने ‘यूनिटी ऑफ डाइवर्सिटी’ के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया।
विज्ञापन
एलकेजी के विद्यार्थियों ने पानी बचाने का संदेश देने के साथ जंगल नृत्य प्रस्तुत किया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने नाटी और देशभक्ति गीतों से समां बांधा। प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों ने गुजराती नृत्य और कव्वाली, जबकि दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने बॉलीवुड नृत्य और पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत किया।
तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने कृष्ण नृत्य, चौथी कक्षा ने बॉलीवुड और हरियाणवी नृत्य और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, भांगड़ा और हिमाचली नाटी से खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर और अनीता कौशल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा दिया। समारोह के अंत में मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।