{"_id":"6b0344cc9e1834c726042831","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143237-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर में शहीदी स्मारक बनाने और विशेष सैन्य भर्ती अभियान चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर में शहीदी स्मारक बनाने और विशेष सैन्य भर्ती अभियान चले
विज्ञापन
उधमपुर। जन संघर्ष संस्था उधमपुर ने रामनगर कस्बे में शहीदी स्मारक स्थल का निर्माण करवाने और तहसील रामनगर-बस्तगढ़ में विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग उठाई है। संस्था ने प्रशासन और संबंधित विभागों से क्षेत्र के युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती होने का अवसर प्रदान करने की अपील की है।
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट संजीत बवोरिया ने बताया कि संस्था की ओर से गत 14 नवंबर को रामनगर में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित रामनगर-बस्तगढ़ के युवाओं और स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग उठाई थी।
उन्होंने कहा कि रामनगर-बस्तगढ़ क्षेत्र के अनेक लोगों ने सेना और पुलिस में सेवाएं देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसके अलावा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी भी रहते हैं। इसके बावजूद रामनगर में शहीदों की स्मृति में आज तक कोई शहीदी स्मारक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
बवोरिया ने कहा कि क्षेत्र के काफी युवा सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में सेवाएं देने के इच्छुक हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उन्हें दूसरे जिलों और दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। ऐसे में रामनगर-बस्तगढ़ क्षेत्र में विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती होने का अवसर मिल सके।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहीदों के सम्मान में रामनगर में भव्य शहीदी स्मारक का निर्माण करवाया जाए और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विशेष भर्ती अभियान शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।