Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:00 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 12 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

04:59 PM, 12-Nov-2026

वेस्ट यूपी की खबरें: चाची से प्रेम प्रसंग में चाचा की हत्या, चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन पर टिकैत ने उठाए सवाल

Meerut News: सहारनपुर में राजू की हत्या उसके भतीजे शुभम ने अपने भाई के साथ मिलकर की। शुभम का अपनी चाची से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। बागपत के एक घर से लगातार सांप निकल रहे हैं। और पढ़ें
04:50 PM, 12-Nov-2026

गाजीपुर: अजय हत्याकांड में चार और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तालाब की जमीन पर कब्जे की होगी जांच

गाजीपुर के अजय राम हत्याकांड में परिजनों ने चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और तालाब की जमीन से कब्जा हटाने की मांग की है। डीएम ने पांच लाख रुपये की सहायता का प्रस्ताव भेजने, आरोपी प्रशासक को पद से हटाने और जमीन की जांच कराने की जानकारी दी। और पढ़ें
विज्ञापन
04:49 PM, 12-Nov-2026

ट्यूबवेल में मिला शव: जांच में अत्यधिक शराब पीने से हुई मौत की आशंका, छह लोगों के पालन पोषण की थी जिम्मेदारी

शाहपुर कला गांव में बृहस्पतिवार सुबह मजदूर उदय चंद का शव ट्यूबवेल में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शराब से गिरने की आशंका जता रही है। और पढ़ें
04:47 PM, 12-Nov-2026

बाराबंकी: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, घरेलू सामान लेने जा रहा था; रास्ते में हादसा हो गया

बाराबंकी में कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वह घरेलू सामान लेने के लिए निकला था। रास्ते में हादसा हो गया। फिर कभी नहीं लौटा। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
04:46 PM, 12-Nov-2026

रायबरेली में कई दिनों के इंतजार के बाद किसानों को बांटी गई खाद

रायबरेली में कई दिनों के इंतजार के बाद किसानों को बांटी गई खाद और पढ़ें
04:45 PM, 12-Nov-2026

श्रीलंका की महिला समेत तीन गिरफ्तार: पीलीभीत में इमरान से निकाह कर बनी जैनब, फर्जी दस्तावेज बनवाए

पूरनपुर में श्रीलंका की एक महिला को फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह तीन महीने के पर्यटक वीजा पर भारत आई थी और सात साल से गांव में रह रही थी। पासपोर्ट कार्यालय की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:43 PM, 12-Nov-2026

वाराणसी एयरपोर्ट: टर्मिनल भवन का 75 और मल्टीलेवल पार्किंग का 98 फीसदी निर्माण पूरा, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

नए टर्मिनल भवन के तैयार होने के बाद यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक आधुनिक और सुविधाजनक व्यवस्था मिलेगी। चेक-इन के लिए 72 काउंटर बनाए जा रहे हैं। और पढ़ें
04:42 PM, 12-Nov-2026

आगरा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, माैके पर ही तोड़ दिया दम; परिवार में मचा कोहराम

परिजन और आसपास के लोग राजमिस्त्री को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  और पढ़ें
04:41 PM, 12-Nov-2026

सहारनपुर: चाची के साथ साढ़े तीन साल से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर कर दी चाचा की हत्या; दो भतीजे गिरफ्तार

सरसावा में पुलिस ने राजू हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उसके रिश्ते के भतीजे शुभम ने राजू को खेतों में बुलाकर लोहे की रॉड मारी थी। इसके बाद अपने भाई रजत को फोन करके बुला लिया। दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाया।  और पढ़ें
04:36 PM, 12-Nov-2026

रायबरेली में नहाय-खाय के साथ 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व

रायबरेली में नहाय-खाय के साथ 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed