Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: A house in Baghpat has become a 'den' for cobras; snakes and eggs are being found daily

यूपी: बागपत का एक घर बना कोबरा की 'खान', रोज निकल रहे सांप और अंडे; डंडे से पीटकर मार रहे मजदूर

Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

Baghpat News: कहरका गांव में एक मकान का पुनर्निर्माण चल रहा है। इस दौरान मकान के नीचे से दर्जनों सांप और सैकड़ों टूटे अंडे निकल चुके हैं। इससे घबराकर परिवार यहां से दूसरे मकान में शिफ्ट हो चुका है। 

विज्ञापन
UP: A house in Baghpat has become a 'den' for cobras; snakes and eggs are being found daily
मकान में निकला सांप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के कहरका गांव में एक मकान से लगातार कोबरा सांप निकलने की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। पिछले एक सप्ताह में लगभग 35 कोबरा सांप और सैकड़ों की संख्या में उनके अंडे घर से निकले हैं। इस भयावह स्थिति के कारण परिवार को अपना घर छोड़कर दूसरे मकान में शरण लेनी पड़ी है। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

गर्भवती के गले पर लिपटा, परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे
बुधवार रात को एक 10 फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया और उसने सात महीने की गर्भवती गाय के गले पर लिपट गया। इस कारण गाय ने अपना बच्चा खो दिया। इसी दौरान, कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य भी कोबरा के हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और उन्होंने सांप को पकड़ने का प्रयास किया। कोल्हू पर काम कर रहे हरियाणा के मजदूरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया और जंगल में छोड़ा गया। इस घटना ने परिवार में भय का माहौल बना दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह से जारी है सांपों का निकलना
कहरका गांव निवासी कपिल त्यागी ने बताया कि उनके मकान में पिछले दो माह से लगातार कोबरा सांप निकल रहे हैं। पिछले 20 दिनों में लगभग 35 कोबरा के बच्चे और बड़े सांप निकल चुके हैं। इसके अलावा, सैकड़ों की संख्या में कोबरा के अंडे और सांप की केंचुली मिली है। इस लगातार घटनाक्रम से परिवार में दहशत बनी हुई है।
 
विज्ञापन

वन विभाग की प्रतिक्रिया
वन विभाग के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मकान के नीचे सांपों का बड़ा बिल हो सकता है और खोदाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। लोगों को सतर्क रहने और सांप निकलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed