Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 162 inspectors transferred in the Lucknow zone ahead of the assembly elections; reshuffle across these dis

यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ परिक्षेत्र में 162 निरीक्षकों के तबादले, इन जिलों में फेरबदल; पढ़ें लिस्ट

Thu, 12 Nov 2026 03:16 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Nov 2026 03:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 से पहले लखनऊ परिक्षेत्र में 162 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। आईजी किरण एस ने 12 नवंबर को आदेश जारी किया। हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव के बीच फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षकों को निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: 162 inspectors transferred in the Lucknow zone ahead of the assembly elections; reshuffle across these dis
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र ने 162 निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


12 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, ऐसे निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिनकी किसी एक जनपद में 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों के दौरान तीन वर्ष की पूर्ण सेवा हो रही है। स्थानांतरण का निर्णय परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। इसका कार्यवृत्त 12 नवंबर 2026 को जारी किया गया।

विज्ञापन

पांच जिलों के बीच हुआ फेरबदल

स्थानांतरण मुख्य रूप से हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव जनपदों के बीच किए गए हैं। हरदोई से कई निरीक्षकों को उन्नाव, सीतापुर, खीरी और रायबरेली भेजा गया है। वहीं, इन जिलों से भी दूसरे जनपदों में निरीक्षकों की तैनाती की गई है। सूची में निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर के पूर्व स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर उन्हें हरदोई भेजने का निर्णय भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश

आदेश में संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नए जनपद के लिए रवाना किया जाए। कार्यमुक्ति और रवाना किए जाने की सूचना मुख्यालय को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।


आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन और पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

Trending Videos

जानिए किसे कहां पर भेजा गया... 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed