07:18 AM, 26-Sep-2026
अलीगढ़ में बारिश, तापमान में आई गिरावट
अलीगढ़ में बारिश, तापमान में आई गिरावट
और पढ़ें
06:19 AM, 26-Sep-2026
शंभूपुर हत्याकांड : 2018 में भंडारे के दौरान हुई थी सुनील की हत्या, चार को उम्रकैद; अरविंद को थी ये चिंता
शंभूपुर हत्याकांड में सामने आया कि वर्ष 2018 में भंडारे के दौरान सुनील की हत्या हुई थी। मामले में चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई थी। मृतक की मां और भतीजियों का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद दोषी टिप्पणी करते थे। अरविंद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता था।
और पढ़ें
06:11 AM, 26-Sep-2026
यूपी: मदरसे की प्रबंध समिति में जामताड़ा के जिला जज का नाम, 16 के खिलाफ तहरीर; फर्जी अभिलेख का मामला
मदरसा जामिया नूरुल उलूम की प्रबंध समिति में जामताड़ा के जिला जज का नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है। जिला जज ने अधिकारियों और थाने को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। मदरसे की मान्यता से जुड़े भूमि और भवन के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत पहले की गई थी। मामले में 16 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
और पढ़ें
06:11 AM, 26-Sep-2026
भादो में सिहरन: 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पुरवा हवाएं, 50 मिमी बरसे बादल; पेड़ और बिजली भी गिरी
भादो में शुक्रवार को काशी का मौसम बदला नजर आया। पुरवा हवाओं ने 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लोगों को सिहरन का अहसास कराया। करीब 50 मिमी बारिश से तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहा। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे कुछ इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ।
और पढ़ें
06:07 AM, 26-Sep-2026
वाराणसी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में 6 से 10 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगी, फेसबुक से हुआ था संपर्क; केस दर्ज
खजूरी निवासी युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग में छह से 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिये संपर्क में आई महिला ने व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर निवेश कराया। रकम निकालने पर और पैसे जमा करने को कहा गया। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। केस दर्ज कर जांच शुरू है।
और पढ़ें
06:04 AM, 26-Sep-2026
आंधी-पानी से 17 खंभे टूटे: नौ उपकेंद्रों की लाइन ब्रेक डाउन, 28 स्थानों पर गिरे पेड़; 10 से 12 घंटे बत्ती गुल
आजमगढ़ में आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 17 बिजली के खंभे टूटने से नौ उपकेंद्रों की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। 28 स्थानों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में 10 से 12 घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। इससे लोगों को उमस और अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की टीमें मरम्मत में जुटी रहीं।
और पढ़ें
06:02 AM, 26-Sep-2026
बीएचयू: सेंट्रल लाइब्रेरी में किताब-कॉपी छोड़ प्रदर्शन, सीट की कमी का आरोप; बोले- साइबर लाइब्रेरी है अधूरी
बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी में शुक्रवार को छात्रों ने साइबर लाइब्रेरी शुरू न होने और सीटों की कमी के विरोध में करीब एक घंटे प्रदर्शन किया। छात्रों ने पिछले साल पांच दिसंबर को लगी आग की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और मरम्मत पूरी कराने की मांग की। लाइब्रेरियन प्रो. डीके सिंह ने सीटों की व्यवस्था यूडब्ल्यूडी के जिम्मे बताई।
और पढ़ें
05:57 AM, 26-Sep-2026
रामनगर की रामलीला: रावण के अत्याचार से डोली धरती, क्षीरसागर से गूंजा प्रभु अवतार का आश्वासन; शाही सलामी
रिमझिम बारिश के बीच रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में रामबाग क्षीरसागर में तब्दील हो गया। शेषशय्या पर श्रीहरि के विराजमान होने के साथ रावण के अत्याचार से डोली धरती और देवताओं की व्यथा का मंचन हुआ। क्षीरसागर से प्रभु के अवतार का आश्वासन गूंजा। शाही सलामी, ढोलक-मंजीरे की थाप और मानस की चौपाइयों से रामनगर की धरा गूंजती रही।
और पढ़ें
05:54 AM, 26-Sep-2026
एयर शो: नमो से अस्सी घाट के लिए उड़ान भरेंगे फाइटर जेट, तीन दिशाओं में होंगे डायवर्ट; इन जिलों में रूट बनेंगे
नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा के ऊपर तय कॉरिडोर में फाइटर जेट एरियल डिस्प्ले करेंगे। प्रदर्शन के बाद विमानों को तीन दिशाओं में डायवर्ट किया जाएगा। कुछ विमान प्रयागराज, कुछ सोनभद्र और कुछ पटना की ओर रवाना होंगे। एयर शो को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें
03:02 AM, 26-Sep-2026
अलीगढ़: सिटी में आज
अलीगढ़ शहर में 26 सितंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
और पढ़ें