{"_id":"6ab807c900f1829cd9063364","slug":"the-temperature-dropped-so-much-that-september-reminded-me-of-december-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-186048-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पारा ऐसा गिरा कि सितंबर में दिसंबर याद आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पारा ऐसा गिरा कि सितंबर में दिसंबर याद आ गया
Sat, 26 Sep 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश में निकलते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार को झमाझम बारिश और चली ठंडी हवा ने लोगों को दिसंबर जैसी ठंड का एहसास करा दिया।
24 घंटे में जिले में औसतन 191.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान 34 से गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 26.6 से घटकर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम करीब चार बजे बारिश थमी, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड का एहसास बना रहा।
-- -- -- -
45 साल पहले हुई थी 307 एमएम बारिश
शनिवार की बारिश ने सितंबर की भारी बारिश के पुराने आंकड़ों की याद ताजा कर दी। 29 सितंबर, 1981 को जिले में 307 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद 26 सितंबर, 2022 को 169 एमएम बारिश हुई थी। शनिवार को दर्ज 191.1 एमएम औसत बारिश भी सितंबर की भारी बारिश के प्रमुख आंकड़ों में शामिल हो गई।
-- -- -- -- -
आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को जिले में भारी बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है।
विज्ञापन
तेज बारिश और हवाओं का असर मोबाइल नेटवर्क पर भी पड़ा। कई इलाकों में कॉल बाउंस होने और आवाज साफ न आने की समस्या रही। जरूरी बातचीत के लिए लोगों को बार-बार फोन मिलाना पड़ा। घरों और कार्यालयों में लगे वाईफाई नेटवर्क में भी दिक्कत आने से परेशानी हुई।
-- -- -- -- -- -- -
जिले में शनिवार को वर्षा रिपोर्ट
सदर :: 135 एमएम
धौरहरा :: 105 एमएम
निघासन :: 182.4 एमएम
मोहम्मदी :: 342 एमएम
औसत वर्षा :: 191.1 एमएम