फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 25 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:28 AM, 25-Sep-2026

कोटा राजस्थान का सफर होगा आसान: ईदगाह से उधना तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें टाइम

त्योहार पर कोटा में पढ़ने वाले आगरा के छात्रों और यात्रियों के लिए कानपुर-उधना पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक ट्रेन ईदगाह और फतेहपुर सीकरी पर ठहरेगी, जिससे कोटा समेत कई शहरों की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
  और पढ़ें
10:24 AM, 25-Sep-2026

यूपी: ग्रीन गैस से आए फोन, तो हो जाएं सावधान! साइबर ठगी की नई वारदात, डेबिट कार्ड से उड़ाए चार लाख रुपये

आगरा में ग्रीन गैस कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से गैस अकाउंट अपडेट करने के नाम पर डेबिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। अगले दिन उसके खाते से चार लाख रुपये ट्रांसफर हो गए, जिसके बाद जगदीशपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
  और पढ़ें
विज्ञापन
10:23 AM, 25-Sep-2026

फतेहपुर: पुलिस की गोकशी के आरोपी से मुठभेड़, बाएं पैर में गोली लगने से घायल, जिला अस्पताल रेफर, ये सामान बरामद

Fatehpur News: धाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर गोकशी के वांछित आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोचकर सीएचसी धाता पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। और पढ़ें
10:23 AM, 25-Sep-2026

आजमगढ़ हत्याकांड: शौर्य को नजदीक से मारी गई थी गोली, गाल से सिर तक गई; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्य

आजमगढ़ जिले में चार लोगों की हत्या और आरोपी की मुठभेड़ में मौत के बाद शंभूपुर में मातम का माहौल है। उधर मासूम शौर्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने को लेकर अहम तथ्य सामने आए हैं। इसमें पता चला है कि शौर्य को नजदीक से गोली मारी गई थी।  और पढ़ें
10:23 AM, 25-Sep-2026

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल और पढ़ें
10:22 AM, 25-Sep-2026

यूपी: राजस्व वसूली और वाद निस्तारण में लापरवाही, मंडलायुक्त ने लगाई अफसरों की क्लास; कार्रवाई के दिए निर्देश

राजस्व वसूली और लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही पर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने 3 से 5 साल से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और खराब प्रदर्शन वाली तहसीलों की पेंडेंसी खत्म कर रैंकिंग सुधारने को कहा।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 25-Sep-2026

यूपी: इतनी ऊंचाई से कांप उठेंगे पैर, जितनी से इन 60 एनसीसी कैडेटों ने लगाई छलांग; 30 बेटियां भी इनमें शामिल

आगरा में राष्ट्रीय स्तर के हवाई कूदान प्रशिक्षण के दौरान 60 एनसीसी कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से सफल पैराशूट जंप किया। इनमें 30 लड़के और 30 लड़कियां शामिल रहे, जिन्होंने तीन-तीन बार सफलतापूर्वक छलांग लगाई।
  और पढ़ें
10:16 AM, 25-Sep-2026

सुना है क्या: भगवान के दर्शन संभव हैं, साहब के नहीं, पान मसाला देने से मिली छुट्टी और कमाल की जोड़ी के किस्से

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास... और पढ़ें
10:14 AM, 25-Sep-2026

शामली: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

शामली के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 18 वर्षीय सावन कश्यप की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। और पढ़ें
10:13 AM, 25-Sep-2026

टूटी पुलिया, सड़क पर खुला चैंबर: स्मार्ट सिटी आगरा की है ये तस्वीर, एक चूक और जा सकती है किसी की भी जान

आगरा के गोबर चौकी क्षेत्र में एक महीने से सड़क के बीच सीवर मैनहोल टूटा पड़ा है, जबकि पश्चिमपुरी में भी नाले की पुलिया के स्लैब टूटे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हुई, जिससे बाइक सवारों और स्कूली बच्चों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed