फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Kota Travel Made Easier: Puja Special Train to Halt at Idgah and Fatehpur Sikri

कोटा राजस्थान का सफर होगा आसान: ईदगाह से उधना तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें टाइम

Fri, 25 Sep 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 10:28 AM IST
सार

त्योहार पर कोटा में पढ़ने वाले आगरा के छात्रों और यात्रियों के लिए कानपुर-उधना पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक ट्रेन ईदगाह और फतेहपुर सीकरी पर ठहरेगी, जिससे कोटा समेत कई शहरों की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
 

विज्ञापन
Agra-Kota Travel Made Easier: Puja Special Train to Halt at Idgah and Fatehpur Sikri
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 त्योहार पर कोटा (राजस्थान) में पढ़ने वाले आगरा के छात्रों को सुविधा मिलेगी। दो अक्तूबर से कानपुर-उधना पूजा स्पेशल का ठहराव ईदगाह और फतेहपुर सीकरी में होगा। आगरा से यात्री कोटा, सवाई माधोपुर, रतलाम, वडोदरा और उधना तक सीधे जा सकेंगे।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04167 कानपुर-उधना ट्रेन हर शुक्रवार, 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। कानपुर से रात 10 बजे चलकर इटावा रात 12:15 बजे, टूंडला रात 1:55 बजे, ईदगाह रात 2:50 बजे और पांच मिनट बाद 2:55 बजे, फतेहपुर सीकरी रात 3:50 बजे और दो मिनट बाद 3:52 बजे रवाना होगी। इसके बाद बयाना सुबह 5:30 बजे, गंगापुर सिटी 7:30 बजे, सवाई माधोपुर 9:05 बजे, कोटा 11:15 बजे, रतलाम दोपहर 3:10 बजे, वडोदरा शाम 7:30 बजे पहुंचेगी और रात 9:40 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में 04168 उधना-कानपुर शनिवार को चलेगी। उधना से रात 11:25 बजे चलकर कोटा सुबह 9:40 बजे, सवाई माधोपुर 11:03 बजे, गंगापुर सिटी दोपहर 12 बजे, बयाना 1:08 बजे, फतेहपुर सीकरी 1:48 बजे और ईदगाह दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed