{"_id":"6ab5fc07465a513d43025e6b","slug":"agra-roads-turn-risky-broken-culverts-and-open-manholes-await-repairs-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूटी पुलिया, सड़क पर खुला चैंबर: स्मार्ट सिटी आगरा की है ये तस्वीर, एक चूक और जा सकती है किसी की भी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पुलिया, सड़क पर खुला चैंबर: स्मार्ट सिटी आगरा की है ये तस्वीर, एक चूक और जा सकती है किसी की भी जान
Fri, 25 Sep 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:13 AM IST
सार
आगरा के गोबर चौकी क्षेत्र में एक महीने से सड़क के बीच सीवर मैनहोल टूटा पड़ा है, जबकि पश्चिमपुरी में भी नाले की पुलिया के स्लैब टूटे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हुई, जिससे बाइक सवारों और स्कूली बच्चों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी आगरा की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर की सड़कों पर गड्ढे, टूटी पुलिया और खुले मैनहोल चैंबर हादसों को निरंतर न्योता दे रहे हैं। राजामंडी हो या लोहामंडी, गोबर चौकी हो या ट्रांसयमुना, हर जगह यही हाल है। लापरवाही का आलम यह है कि बीते दिनों राजामंडी बाजार तिराहे पर बाइक सवार दंपती के घायल होने के बाद भी क्षतिग्रस्त चैंबर नहीं बदले गए।
विज्ञापन
पूरे शहर में 150 से अधिक सीवर मैनहोल और पुलिया टूटी हुई हैं, जिनकी तत्काल मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही है। ताजगंज क्षेत्र के वार्ड 97 स्थित गोबर चौकी के बाग राजपुर रोड पर एक महीने से सीवर चैंबर टूटा पड़ा है। सड़क के बीचोबीच होने के कारण रात के अंधेरे में दूर से इसका अंदाजा नहीं लगता, जिससे कई बाइक सवार पूर्व में हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय निवासी ललित और अमन ने बताया कि पार्षद व संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिनभर भारी आवागमन रहता है। इसी रास्ते से पक्की सराय, गोबर चौकी और विभव नगर के लोग गुजरते हैं। अफसरों को हादसे का इंतजार रहता है। ज्यादातर हादसे के बाद ही मरम्मत कार्य कराए जाते हैं। स्थानीय निवासी पप्पू ने बताया कि इस मार्ग से स्कूली बच्चों का भी निकलना होता है, जिनकी साइकिलें कई बार इसमें गिर चुकी हैं, जिससे अभिभावकों में लगातार चिंता बनी हुई है।
महाप्रबंधक कुमार गौरव ने कहा कि सीवर मैनहोल के क्षतिग्रस्त होने पर जोनवार रिपोर्ट मांगी गई है। इन सभी जगहों पर अभियान चलाकर मैनहोल के ढक्कन रखवाने के साथ मरम्मत कराई जाएगी।
पश्चिमपुरी में एक माह से टूटी पुलिया
पश्चिमपुरी चौराहे से ईंट मंडी रोड पर बनी नाले की पुलिया पर एक माह पहले सफाई के लिए बनाए मैनहोल के स्लैब टूट गए थे। निगम ने शिकायत होने पर उन्हें रखवा दिया लेकिन चार दिन बाद फिर से ट्रक के निकलने पर तीन स्लैब फिर से टूट गए। अब चारों ओर से विज्ञापन बोर्ड को रख दिया गया है, टूटे हुए स्लैब नहीं रखवाए गए। क्षेत्रीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन बार शिकायत कर चुके। रात में नगर आयुक्त जलभराव देखने आए थे। सहायक नगर आयुक्त तो इसी जगह से निकले लेकिन निरीक्षण के 15 दिन बाद भी मैनहोल के स्लैब नहीं रखवाए गए।
पश्चिमपुरी चौराहे से ईंट मंडी रोड पर बनी नाले की पुलिया पर एक माह पहले सफाई के लिए बनाए मैनहोल के स्लैब टूट गए थे। निगम ने शिकायत होने पर उन्हें रखवा दिया लेकिन चार दिन बाद फिर से ट्रक के निकलने पर तीन स्लैब फिर से टूट गए। अब चारों ओर से विज्ञापन बोर्ड को रख दिया गया है, टूटे हुए स्लैब नहीं रखवाए गए। क्षेत्रीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन बार शिकायत कर चुके। रात में नगर आयुक्त जलभराव देखने आए थे। सहायक नगर आयुक्त तो इसी जगह से निकले लेकिन निरीक्षण के 15 दिन बाद भी मैनहोल के स्लैब नहीं रखवाए गए।