शामली: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
शामली के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 18 वर्षीय सावन कश्यप की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विस्तार
पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में कराया था भर्ती
परिजनों के अनुसार सावन कश्यप को पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद उसे बृहस्पतिवार शाम शामली के कैराना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक ने छोटा ऑपरेशन करने की बात कही थी।
देर रात ऑपरेशन के दौरान मौत का आरोप
परिजनों के मुताबिक देर रात सावन का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक ने उन्हें गुमराह करते हुए युवक को बाहर ले जाने के लिए कहा। बाद में जब उन्हें युवक की मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने चिकित्सक पर इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
हंगामे और सड़क जाम करने की कोशिश की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
सीओ सिटी जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।