10:24 AM, 16-Sep-2026
कानपुर हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, 10 मीटर दूर तक घिसटी, सिर फटने से युवक की मौत, जांच शुरू
Kanpur Accident News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक को हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें
10:23 AM, 16-Sep-2026
यूपी: छोटे कारोबारियों को भाया किशोर-तरुण मुद्रा ऋण, पहली तिमाही में 700 करोड़ मंजूर, इनको मिलेगा लाभ
आगरा में पीएम मुद्रा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 56,073 लाभार्थियों के लिए 699.79 करोड़ के ऋण स्वीकृत हुए। इनमें 87 प्रतिशत यानी 608.50 करोड़ राशि किशोर और तरुण श्रेणी के ऋणों में स्वीकृत हुई, जिनका इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने के लिए किया गया।
और पढ़ें
10:20 AM, 16-Sep-2026
आगरा: सीएम ग्रिड के काम में फिर बड़ी गड़बड़ी, दिल्ली गेट पर नाले में ही बिछा दी पानी की लाइन
आगरा में दिल्ली गेट से हरीपर्वत के बीच बन रही सीएम ग्रिड सड़क में भूमिगत नाले के अंदर पानी की पाइपलाइन डालने का मामला सामने आया है। पाइपलाइन से नाले का पानी रुकने की आशंका है, जिससे मदिया कटरा समेत आसपास के क्षेत्रों में जलभराव का खतरा जताया गया है।
और पढ़ें
10:18 AM, 16-Sep-2026
वाराणसी में ट्रैफिक प्लान जारी: लोलार्क कुंड जाने वाले छह रास्ते बंद, अस्सी-सोनारपुरा नो-व्हीकल जोन
वाराणसी में लोलार्क कुंड स्नान को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए शहर में 12 पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
और पढ़ें
10:16 AM, 16-Sep-2026
यूपी: अखिलेश यादव बोले- यूसीसी भाजपा का सांप्रदायिक षड्यंत्र है, ये अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पिरेसी है
देश में यूसीसी लागू करने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जिस यूसीसी की बात कर रही है वो उसका फुल फॉर्म अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पिरेसी (अंडरग्राउंड सांप्रदायिक षडयंत्र) है।
और पढ़ें
10:16 AM, 16-Sep-2026
यूपी: बरेली होकर चलने वाली 10 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, पांच रूटों पर होगा संचालन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार को बरेली होकर 10 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की। ये ट्रेनें योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता, बरौनी-अमृतसर, आनंद विहार-छपरा और मऊ-अंबाला जैसे प्रमुख मार्गों पर चलेंगी। इससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें
10:16 AM, 16-Sep-2026
ओटीएस: एक माह में केवल 65 लाख की वसूली, हजारों करोड़ का बकाया; छूट का लाभ लेने नहीं आ रहे करदाता
आगरा नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना में एक महीने में केवल 65 लाख रुपये की वसूली हुई, जबकि बड़ी मात्रा में गृहकर और संपत्तिकर बकाया है। कम वसूली पर पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
और पढ़ें
10:14 AM, 16-Sep-2026
लाल से नीली हुई सपा की ड्रेस: अखिलेश की इस रणनीति के पीछे आखिर क्या है दांव, छात्रसभा को मिला ये नया टारगेट
सपा छात्रसभा ने नीली ड्रेस में छात्र-नौजवान जागरूकता और सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी, फीस वृद्धि, छात्रसंघ और आरक्षण जैसे मुद्दों पर अभियान चलाने की बात कही।
और पढ़ें
10:14 AM, 16-Sep-2026
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन
और पढ़ें
10:09 AM, 16-Sep-2026
कानपुर: दो साल पुराने लोन भी जांच के घेरे में लाएगी पुलिस, करोड़ों तक पहुंच सकता है खुलासा, जानें पूरा मामला
Kanpur News: कानपुर में एक गरीब ऑटो चालक के नाम पर 80 लाख रुपये का फर्जी लोन कराकर रकम हड़पने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस अब दो साल पहले इसी तरह लोन लेने वाले 10-12 अन्य संदिग्ध लोगों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस को अंदेशा है कि यह फर्जीवाड़ा महज 80 लाख का नहीं, बल्कि कई करोड़ों का बड़ा बैंक घोटाला हो सकता है।
और पढ़ें