फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP: District presidents from West UP to gather in Meerut today; President Nitin Navin also to attend

भाजपा: आज मेरठ में जुटेंगे वेस्ट यूपी के जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष नितिन नवीन भी आएंगे; चुनावी मोड में पार्टी

Wed, 16 Sep 2026 12:15 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 16 Sep 2026 12:15 AM IST
सार

Meerut News: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का आज मेरठ आने का कार्यक्रम है। वे यहां कार्यशाला को संबोधित करेंगे। इनके साथ क्षेत्रीय प्रभारी रामप्रताप सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
BJP: District presidents from West UP to gather in Meerut today; President Nitin Navin also to attend
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी मोड पर चल रही भाजपा के पश्चिमी यूपी के जिला और महानगर अध्यक्ष बुधवार को मेरठ में जुटेंगे। यहां चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहेंगे। कार्यशाला को क्षेत्रीय प्रभारी रामप्रताप सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

 

क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित होने के बाद भाजपा पश्चिमी यूपी में चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है। जल्द ही प्रकोष्ठों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ जिले के मोर्चों का भी गठन हो जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मेरठ में कार्यशाला होगी। इसके लिए पश्चिमी यूपी के सभी भाजपा जिला और महानगर अध्यक्षों को बुलावा भेजा गया है। मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि इस कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शिरकत करेंगे। क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर से 20 को भाजपा का चुनावी शंखनाद, बूथ स्तर तक होगी समीक्षा, आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
सहारनपुर में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शक्ति केंद्र संयोजकों का बड़ा सम्मेलन करेगी। 20 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन महज संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चुनावी जमीन को परखने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा का चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिए छह से आठ बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया है। पश्चिमी यूपी में ऐसे करीब 4800 शक्ति केंद्र हैं। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर संयोजक की भूमिका अहम है। वह संबंधित बूथों के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों, मतदाता संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हैं। 

ऐसे में हजारों संयोजकों का एक मंच पर जुटना भाजपा के लिए सीधे बूथ स्तर तक चुनावी तैयारियों की समीक्षा का अवसर होगा। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय नितिन नवीन मुख्य अतिथि रहेंगे। हालांकि जिले में यह कार्यक्रम कहां होगा और समय क्या रहेगा, इस पर मंथन चल रहा है।
 

राजनीतिक तौर पर सम्मेलन को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिमी यूपी में जातीय समीकरण, किसान मुद्दे और स्थानीय स्तर पर गठबंधन की राजनीति चुनावी नतीजों को प्रभावित करती है। भाजपा नेतृत्व शक्ति केंद्र संयोजकों के जरिए इन मुद्दों की जमीनी स्थिति समझने के साथ संगठन की कमजोर कड़ियों की पहचान कर सकता है। 

 

सम्मेलन के जरिए भाजपा यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि चुनावी रणनीति केवल शीर्ष नेतृत्व तक सीमित नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर तैयार की जा रही है। यह सम्मेलन पश्चिमी यूपी में भाजपा के चुनावी नेटवर्क की ताकत और उसकी जमीनी सक्रियता का बड़ा परीक्षण भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed